चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, जच्चा बच्चा को करवाया अस्पताल भर्ती 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
गोंदिया चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, जच्चा बच्चा को करवाया अस्पताल भर्ती 

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. गाड़ी संख्या 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस में एक यात्री महिला को चलती ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा प्रारंभ हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया। जिस समय यह घटना हुई उस दौरान ट्रेन गोंदिया स्टेशन पर पहुंच ही रही थी। इसकी जानकारी स्टेशन मैनेजर को मिलते ही उन्होंने तुरंत हेल्थ यूनिट को इसकी जानकारी दी एवं ट्रेन के गोंदिया पहुंचते ही प्रसूता महिला एवं नवजात शिशु को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस में रात्रि लगभग 11.15 बजे ट्रेन के कोच क्र. बी-4 बर्थ क्र. 71 में यात्रा कर रही गर्भवती महिला जामीया खान को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और उसने ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया। यह गाड़ी उस वक्त गोंदिया स्टेशन पर पहुंचने वाली थी। इसकी जानकारी तुरंत ही स्टेशन मैनेजर को दी गई। गोंदिया स्टेशन पर गोंदिया हेल्थ यूनिट के डाॅक्टर श्रीराज गुाुराज द्वारा प्राथमिक उपचार कर प्रसुती के उपरांत महिला को सहयोग हॉस्पीटल गोंदिया में भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला एवं नवजात शिशु दोनों पूरी तरह से स्वस्थ है। परिजनों ने समय पर मदद के लिए रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया। 

Created On :   1 Feb 2023 4:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story