- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- दिल्ली के लिए नागपुर से शुरु नई...
दिल्ली के लिए नागपुर से शुरु नई उड़ान, यात्रियों को मिली सुविधा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गो एयर ने शनिवार से दिल्ली की उड़ान आरंभ की। साथ ही मुंबई और अहमदाबाद की उड़ान में कुछ फेरबदल किया गया है। अब नागपुर से गो एयर की दिल्ली की उड़ान भी रहेगी, जबकि पहले मुंबई और अहमदाबाद तक सीमित बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार गो एयर का विमान क्रमांक 344 मुंबई से सुबह 7.30 बजे नागपुर पहुंचेगा। वहीं, नागपुर से गो एयर का विमान क्रमांक 2516 सुबह 8.20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान नागपुर से नियमित रहने वाली है। वहीं, गो एयर का विमान क्रमांक 731 अहमदाबाद से दोपहर 3.30 बजे नागपुर पहुंचेगा। वहीं, नागपुर से गो एयर का विमान क्रमांक 141 मुंबई के लिए 4.15 बजे उड़ान भरेगा। यह उड़ान सप्ताह में रविवार को छोड़कर शेष 6 दिन रहेगी। एयर इंडिया नागपुर-मुंबई की उड़ान अब फिर शुरू करने जा रही है। 10 सितंबर से आरंभ होने वाली उड़ान की टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। यह उड़ान सप्ताह में सिर्फ 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रहेगी। विमान मुंबई से सुबह 8 बजे नागपुर पहुंचेगा। नागपुर से सुबह 9.10 बजे उड़ान भरेगा।
Created On :   6 Sept 2020 3:53 PM IST