- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नया स्ट्रेन युवाओं और बच्चों के लिए...
नया स्ट्रेन युवाओं और बच्चों के लिए घातक, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना नियंत्रण टास्क फोर्स के डॉ. शशांक जोशी ने कहा कि राज्य में कोरोना की परिस्थिति गंभीर है। कोरोना के नए स्ट्रेन का फैलाव गति से होता है। यह डबल म्यूटंट है। यह स्ट्रेन युवाओं और बच्चों के लिए घातक है। कोरोना महामारी की चेन को तोड़ना ही इसका विकल्प है।
नागपुर में 5338 पॉजिटिव मिले। 3868 की ठीक होने के बाद छुट्टी की गई। इलाज के दौरान 66 की मौत हो गई।
भंडारा में कोरोना का विस्फोट, 1177 नए मरीज, 9 ने तोड़ा दम
पश्चिम विदर्भ के बाद अब पूर्व विदर्भ में कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बुधवार को सात तहसीलों वाले इस जिले में 1177 लोग संक्रमित पाए गए जो कि अपनेआप में रिकार्ड है। इससे पूर्व यहां इतनी बड़ी संख्या में लोग संक्रमित नहीं पाए गए। 9 लोगों की मौत भी हो गई। गोंदिया में भी एकाएक मरीजों की संख्या में उछाल आया है। यहां 571 नए मरीज मिलने के साथ 6 मरीजों ने कोरोना से जूझते हुए जान भी गंवाई है। पिछले कुछ समय से यहां स्थिति नियंत्रण में थी लेकिन बुधवार को अचानक हालात बदल गए। चंद्रपुर और गड़चिरोली में भी हालात तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। चंद्रपुर में बुधवार को 5 लोगों ने जान गंवाई तथा 637 नए मरीज पाए गए, वहीं गड़चिरोली जिले में भी 4 मरीजों की मृत्यु के साथ 185 लोग पॉजिटिव मिले हैं। यवतमाल जिले में भी 8 लोगों की मौत दर्ज हुई है तथा 350 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वर्धा जिले में 1 व्यक्ति की मृत्यु के साथ 465 नए मरीज मिले हैं। अमरावती में 4 लोगों की कोरोना के चलते जान चली गई। 344 नए मरीज भी मिले हैं।
अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 8 मृत, 1,319 नए पॉजिटिव
अकोला जिले में पुन: 4 मरीजों की जान गंवाने से अब कोरोना से मौतों की संख्या 478 हो गई है। 261 नए संक्रमित पाए जाने से कुल पॉजिटिव केस 29,295 हो गए हैं। 387 लोग डिस्चार्ज होने से स्वस्थ हो चुके लोग बढ़कर 24,990 हो गए हैं। 3,827 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है।
बुलढाणा जिले में मंगलवार को इलाजरत 2 मरीजों की मौत तथा 891 नए संक्रमित मरीज पाए जाने से मृतकों की संख्या 289 व कुल कोरोना मरीज बढ़कर 42,595 हो गए हैं। 785 लोगों के स्वस्थ होने से अब तक ठीक हो चुके लोगों तादाद 38,363 पर पहुंच गई है। 5,853 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है।
वाशिम जिले में मंगलवार को इलाजरत 2 कोरोना बाधितों की मौत होने से मृतक बढ़कर 196 तथा 167 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 17,258 तक पहुंच गई है। 352 मरीजों के स्वस्थ हो जाने से अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 14,780 हो चुकी है। 2,124 सक्रिय मरीजों पर उपचार जारी है।
Created On :   7 April 2021 5:08 PM GMT