न्यू ईयर की पार्टी में डांस करते समय लगा धक्का , दो मित्रों की हत्या का प्रयास

New year party two groups disputes, attempt to kill two friends
न्यू ईयर की पार्टी में डांस करते समय लगा धक्का , दो मित्रों की हत्या का प्रयास
न्यू ईयर की पार्टी में डांस करते समय लगा धक्का , दो मित्रों की हत्या का प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। थर्टी फर्स्ट की पार्टी में डांस करते वक्त धक्का लगने से दो गुट आपस में भीड़ गए। दो मित्रों को जान से मारने का प्रयास किया गया। हमले में कुछ और भी लोग घायल हुए। इसके अलावा शहर भर में ड्रंक एंड ड्राइव के तहत वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इससे कुछ स्थानों पर तनाव का माहौल बना रहा। शहरवासियों ने तगड़े बंदोबस्त के बीच नए वर्ष का जश्न मनाया है। इस बीच हमले के कारण वाठोड़ा थाने में दोनों गुटों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 

थर्टी फर्स्ट की रात श्रावण नगर में बस्ती के युवाओं ने पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में अधिकांश लोग नशे में थे, जो संगीत की धुन पर झूम रहे थे। इस दौरान धक्का लगने से कुछ युवकों में विवाद हो गया। नशे में होने के कारण प्रकरण ने तुल पकड़ लिया। इस बीच देखते ही देखते कुछ युवकों ने घातक शस्त्र निकाले और आपस में भिड़ गए।   कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। घटित प्रकरण में और भी लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। इस बीच किसी ने हमले की सूचना नियंत्रण कक्ष और संबंधित थाने को दी गई, लेकिन पुलिस पहुंचने के पूर्व ही आरोपी वहां से भाग निकले। इस बीच घायल सौरभ और जावद को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

करीब 600 लोगों का कटा चालान
थर्टी फर्स्ट के दिन नशे में यातायात के नियम टूटते रहे,हालांकि शहर भर में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रहा, जिससे कोई भी बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई। रात नौ बजे से सुबह के छह बजे तक शहर भर में कुल 592 वाहन चालकों को पकड़ा गया, जो नशे वाहन चलाते हुए और यातायात निमयों को तोड़ते हुए पाए गए। इससे कुछ समय स्थानों पर कार्रवाई के चलते वाहन चालक और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। इससे कई स्थानों पर तनाव का माहौल भी बना रहा था, लेकिन तगड़े बंदोबस्त के कारण ही शहरवासियों ने शांति से नए वर्ष का जश्न मनाया है। जिससे कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई है।

धक्का लगने पर मारपीट
नववर्ष के स्वागत के लिए संगीत पर डांस करते हुए धक्का लगने पर मारपीट हो गई। घटना वाठोड़ा क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब 11.45 बजे हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रावणनगर घासीदास मंदिर के पास नववर्ष के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बस्ती के युवक शामिल थे। तुषार ऊर्फ संदीप विजय पारडकर (28) श्रावणनगर अपने मित्र  मनीष लाडोरकर के साथ  कार्यक्रम में गया था। वहां पर आरोपी शेखर उरकुडे (45) और बाबा (28) भी मौजूद थे। लाउड स्पीकर पर बज रहे संगीत पर सभी युवक डांस कर रहे थे। तुषार का धक्का उक्त आरोपी को लगा। इस बात को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। आरोपियों ने तुषार व मनीष पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। वाठोड़ा पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
 

Created On :   2 Jan 2020 7:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story