संजय निरुपम उत्तर-पश्चिम से बने उम्मीदवार, अब मिलिंद देवड़ा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष

Nirupam candidate from north-west, Now Deora president of Mumbai Congress
संजय निरुपम उत्तर-पश्चिम से बने उम्मीदवार, अब मिलिंद देवड़ा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष
संजय निरुपम उत्तर-पश्चिम से बने उम्मीदवार, अब मिलिंद देवड़ा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने संजय निरूपम को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष पद से चलता कर दिया है। उन्हें मुंबई उत्तर-पश्चिम से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यहां जारी बयान कर कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने संजय निरूपम की जगह पूर्व केन्द्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी में जारी अंतकर्लह थामने की है कवायद निरूपम अब मुंबई में पार्टी उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने की बजाए खुद मैंदान में होंगे।

पार्टी ने आज देर शाम लोकसभा के 26 उम्मीदवारों की एक और सूचि जारी की है। इसमें महाराष्ट्र की एक सीट मुंबई उत्तर-पश्चिम के साथ पश्चिम बंगाल की 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। संजय निरूपम को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष पद से छुट्‌टी कर पार्टी नेतृत्व ने मुंबई कांग्रेस में जारी अंतकर्लह को थामने की कोशिश की है। काफी अरसे से मुंबई कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा संजय निरूपम के खिलाफ मोर्चा खोले हुए था।

मिलिंद देवड़ा, पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व सांसद प्रिया दत्त जैसे पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहले से संजय निरूपम को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग कर रहे थे। सभी को उनकी कार्यशैली से शिकायत थी। ऐसे में पार्टी नेतृत्व ने निरूपम को अध्यक्ष पद से हटाकर देवड़ा को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है ताकि आम चुनाव मंे पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके। 

Created On :   25 March 2019 4:22 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story