हाईटेक रिस्ट वॉच से रखी जाएगी सफाई कर्मचारियों पर नजर

NMC will monitor the Cleaning staff by smart watch
हाईटेक रिस्ट वॉच से रखी जाएगी सफाई कर्मचारियों पर नजर
हाईटेक रिस्ट वॉच से रखी जाएगी सफाई कर्मचारियों पर नजर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल नागपुर शहर की महानगरपालिका ने अपने काम के तरीके को स्मार्ट वर्किंग स्टाइल में बदलने की तैयारी कर ली है। शहर को स्वच्छ बनाए रखने केलिए नागपुर महानगरपालिका टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग कर कामचोरी करने वाले सफाई कर्मचारियों पर भी नकेल कसने वाली है। इसके लिए सफाई कर्मचारियों को हाईटेक रिस्ट वॉच (हाथ की घड़ी) दी जाएगी, जो हार्ट बीट से चलेगी। विशेष बात यह है कि जीपीएस पर चलने वाली यह घड़ी ड्यूटी केलिए चयनित एरिया में पहुंचने पर खुद ही कर्मचारी की उपस्थिति लगा देगी। सफाई कर्मचारी  कुछ समय के लिए चयनित एरिया में जाकर वापस भी आया तो सर्वर मेंदिखाई देगा। इससे उसके काम के समय के अनुसार वेतन दिया जाएगा। 

 

कम कीमत पर उपलब्ध होंगी ये घड़ियां

बंगलुरु स्थित एक संस्थान द्वारा बहुत ही कम कीमत पर इन घड़ियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार तकनीकी रूप से यह घड़ी काफी आधुनिक है और संतोषजनक परिणाम देने में सक्षम है।

 

इन लोगों को रखना होता है नजर

सफाई कर्मचारी पर नजर रखने की जिम्मेदारी जमादार की होती है। उनके ऊपर इंस्पेक्टर होता है, जो यह सब देखता है। इसके बाद जोनल अधिकारी का नियंत्रण रहता है जो मनपा के स्वास्थ्य अधिकारी (सफाई) को रिपोर्ट करता है। वहीं दूसरी ओर जोन के सहायक आयुक्त को भी रिपोर्ट करता है इसके बाद आयुक्त को रिपोर्ट की जाती है। इतनी बड़ी चेन होने के बाद भी बड़े पैमाने पर चोरी होती है। उस पर नकेल कसने केलिए यह रिस्ट वॉच लाई जा रही है।

 

काम के हिसाब से मिलेगा वेतन

स्मार्ट सिटी को स्वच्छ बनाए रखने केलिए जो भी जरूरत पड़ेगी, वह किया जाएगा। कुछ सफाई कर्मचारी अपना काम नहीं करते हैं जिससे गंदगी होती है, ऐसी शिकायतें आती रहती हैं। इसे रोकने केलिए हम हाईटेक रिस्ट वॉच ला रहे हैं जो उनकी हर एक हरकत पर नजर रखेगी। वह जितने समय काम करेंगे उतना ही वेतन दिया जाएगा, अब कामचाेरी नहीं चलेगी।

ये रहेगी विशेषता

  • कर्मचारी के नाम पर होगी अलॉट, हार्ट बीट पर काम करेगी 
  • ड्यूटी एरिया में पहुंचने के बाद ही वह उसकी उपस्थिति दर्ज करेगी
  • ड्यूटी एरिया में आकर जाने वालों को ट्रेस कर बताएगी कि कर्मचारी कितने कदम चला
  • वॉच में कालिंग, कैमरा और माइक्रोफोन की सुविधा भी होगी।
  • जीपीएस वृत आकार (सर्किल एरिया) को ट्रेस करता है, लेकिन यह हर एंगल को देखेगी। 
     

Created On :   27 Oct 2017 5:47 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story