उद्धव के बाद शिंदे के समर्थन में जुटे उत्तरभारतीय, मुख्यमंत्री ने कहा- जल्द जाऊंगा अयोध्या

North Indians gathered in support of Shinde, Chief Minister said- I will go to Ayodhya soon
उद्धव के बाद शिंदे के समर्थन में जुटे उत्तरभारतीय, मुख्यमंत्री ने कहा- जल्द जाऊंगा अयोध्या
होड़ उद्धव के बाद शिंदे के समर्थन में जुटे उत्तरभारतीय, मुख्यमंत्री ने कहा- जल्द जाऊंगा अयोध्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना में बगावत के बाद दोनों गुटों में उत्तरभारतीय समाज का समर्थन हासिल करने की होड़ लग गई है। शिवसेना भवन में शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ उत्तरभारतीयों की बैठक के बाद अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सरकारी आवास पर बड़ी संख्या में जुटे उत्तरभारतीयों ने उनका सम्मान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिंदे ने भी अपने आवास पर जुटे उत्तरभारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बतौर मुख्यमंत्री उत्तर भारतीय समाज के राजनैतिक व सामाजिक विकास के लिए हर संभव प्रयास करुंगा। मैं चाहता हूं कि भविष्य में मेरे साथ उत्तरभारतीय विधायक हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही मैं श्री राम लला के दर्शन करने अयोध्या जाऊंगा। कार्यक्रम के आयोजक मीरा भायंदर मनपा में नगरसेवक विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज मुख्यमंत्री के साथ हमेशा खडा रहेगा। उन्होंने कहा कि आप (शिंदे) के प्रति समर्थन जताने के लिए इतनी बड़ी संख्या में उत्तरभारतीय समाज आज यहां मौजूद है। इस मौके पर क्षत्रिय गौरव संस्था के तरफ से सुधाकर सिंह बिसेन भू मुख्यमंत्री शिंदे का सम्मान किया। इस मौके पर विधायक प्रताप सरनाईक भी मौजूद थे।  

 

Created On :   22 July 2022 7:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story