- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Now Change of Guard will also be seen in Maharashtra Police Headquarters
दैनिक भास्कर हिंदी: लंदन की तर्ज पर पुलिस मुख्यालय में होगा चेंज ऑफ गार्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लंडन के बकिंगहॅम पॅलेस में हर दिन होने वाले चेंज ऑफ गार्ड की तर्ज पर अब महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में भी 'चेंज ऑफ गार्ड' देखने को मिलेगा। आगामी 1 मई, महाराष्ट्र दिवस से इसकी शुरुआत होगी। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने यह जानकारी दी है। ब्रिटेन के राज परिवार के निवास स्थान बर्मिंघम पैलस में होने वाले चेंज आफ गार्ड को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक जुटते हैं। इसी तरह के दृश्य अब महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में देखने को मिलेंगे। देशमुख का मानना है कि आम नागरिक सहित मुंबई में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए यह आकर्षण हो सकेगा।
गृहमंत्रीदेशमुख पर्यटनमंत्री आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय पहुंच कर इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान शहीद जवानों के सम्मान में पुलिस मुख्यालय़ में शहीद गैलरी बनाने का भी फैसला लिया गया। देशमुख ने बताया कि आगामी 1 मई से हर रविवार को महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में चेंज आफ गार्ड का आयोजन किया जाएगा। चेंज आफ गार्ड के तहत एक पाली के सुरक्षा रक्षक अपना कार्यभार दूसरी पाल के सुरक्षा रक्षकों को सौपेंगे। इस दौरान पुलिस बैंड की धुन बजाई जाएगी।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: पुलिस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन
दैनिक भास्कर हिंदी: पुलिस मुख्यालय के सामने सिपाही हवलदारों ने धरना क्यों दिया? कानूनी नोटिस भेज पूछा कमिश्नर से
दैनिक भास्कर हिंदी: दिल्ली पुलिस मुख्यालय का घेराव : कमजोर नेतृत्व ने खाक में मिलाई खाकी की इज्जत!
दैनिक भास्कर हिंदी: पुलिसकर्मियों का वकीलों के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय के बाहर लगे जैमर (लीड-2)
दैनिक भास्कर हिंदी: दिल्ली : 44 साल बाद बदल जाएगा पुराने कमिश्नर संग नये पुलिस मुख्यालय का पता