अब मोबाइल एप पर मिलेगी महाराष्ट्र विधानमंडल की जानकारी, दिखेगा सीधा प्रसारण

Now Maharashtra Legislature will get information on mobile app will be seen live
अब मोबाइल एप पर मिलेगी महाराष्ट्र विधानमंडल की जानकारी, दिखेगा सीधा प्रसारण
अब मोबाइल एप पर मिलेगी महाराष्ट्र विधानमंडल की जानकारी, दिखेगा सीधा प्रसारण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानमंडल के कामकाज से जुड़ी जानकारी अब मोबाइल एप पर मिल सकेगी। इसके लिए विधानमंडल की ओर से एक एप विकसित किया जा रहा है। राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान इस एप को लॉच किया जाएगा। राज्य विधानमंडल के एक अधिकारी ने ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने कहा कि इस एप पर विधानमंडल अधिवेशन के दौरान प्रतिदिन की कार्यसूची, सदन में प्रश्नकाल में पूछे जाने वाले सवालों समेत विभिन्न प्रस्तावों की जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों के नाम और सम्पर्क क्रमांक की सूची भी उपलब्ध होगी। एप को विधानमंडल की वेबसाइट से लिंक किया जाएगा। एप पर विधानमंडल के कामकाज से जुड़ा का लिंक भी होगा। उस पर क्लिक करने के बाद विधानमंडल की वेबसाइट पर जाया जा सकेगा। अभी इस एप को कोई नाम नहीं दिया गया है। इस एप का इस्तेमाल विधायकों के अलावा आम लोग भी कर सकेंगे। 

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार का बड़ा फैसला, 1 मई से शुरू होगी NPR की प्रक्रिया

अधिकारी ने कहा कि एप बनाने के लिए प्रदेश सरकार का एक भी रुपया खर्च नहीं होगा। क्योंकि विधानमंडल के आईटी विभाग के अधिकारियों द्वारा ही इसको विकसित किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल मोबाइल एप को बनाने का काम शुरू है। इसका 60 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले के सामने एप को लेकर प्रजेंटेशन दिया जाएगा। पटोले की मंजूरी के बाद मानसून सत्र में एप को शुरू कर दिया जाएगा।

आम आदमी पार्टी की राह पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध मोहिते, युवा-किसान फोरम के माध्यम से जुटाएंगे कार्यकर्ता

Created On :   22 Feb 2020 5:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story