अब शिवाजी महाराज पर मोदी का चेहरा, वायरल वीडियो पर गरमाई राजनीति

Now Modis face on Shivaji Maharaj, politics heats up on viral video
अब शिवाजी महाराज पर मोदी का चेहरा, वायरल वीडियो पर गरमाई राजनीति
अब शिवाजी महाराज पर मोदी का चेहरा, वायरल वीडियो पर गरमाई राजनीति

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर एक बार फिर से राजनीति गरमा गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए तानाजी फिल्म के एक वीडियो में छत्रपति शिवाजी महाराज के चेहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चहेरा लगाया गया है। जबकि तानाजी के चेहरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का चेहरा लगाया गया है। इस पर शिवसेना ने भाजपा पर निशाना साधा है। हालांकि भाजपा ने साफ किया है कि इस वीडियो से उनकी पार्टी का कोई संबंध नहीं है। मंगलवार को शिवसेना के सांसद संजय राऊत ने कहा कि विवादित वीडियो का इस्तेमाल दिल्ली के विधानसभा चुनाव प्रचार में हो रहा है। चार दिन पहले शिवाजी महाराज को लेकर हंगामा करने वाली भाजपा को इस पर जवाब देना चाहिए। मैंने अपनी ओर से भी उन लोगों को यह वीडियो भेज दिया है। राऊत ने कहा कि शिवाजी महाराज के वंशजों के बारे में मेरी टिप्पणी के बाद सातारा और सांगली बंद करने वालों को भी इस पर जवाब देना चाहिए। 

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि ‘पॉलिटिकल कीडा’ नाम के ट्वीटर हैंडल से विवादित वीडियो पोस्ट किया गया है। इसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। भाजपा इस वीडियो का इस्तेमाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में नहीं कर रही है। पार्टी इस वीडियो की निंदा करती है। पाटील ने कहा कि शिवाजी महाराज के वंशजों से सबूत मांगने वाले लोगों को छत्रपति के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। वहीं राज्यसभा सांसद छत्रपति संभाजी राजे ने वीडियो को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। ट्वीट कर संभाजी राजे ने कहा कि पुस्तक के बाद वीडियो आया है। यह कृत्य अशोभनीय, असहनीय और निंदनीय है। भाजपा को अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए। केंद्र सरकार को जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। 

यूट्यूब से करुंगा शिकायत: देशमुख

इधर, प्रदेश के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुझे इस मामले की शिकायत मिली है। मैं इसकी शिकायत यूट्यूब के पास भेजूंगा। यूट्यूब से विवादित वीडियो पर पाबंदी लगाने को कहा जाएगा। देशमुख ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में वीडियो का इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा चुनाव प्रचार के लिए इतने नीचले स्तर की राजनीति पर उतर आई है। मैं इसकी निंदा करता हूं। इस बीच ट्विटर से हैंडल से यह विवादित वीडियो हटा लिया गया है।  

फिलहाल को देश में मोदी लिपि ही नजर आ रहीः राज ठाकरे

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है। राज ने कहा कि अब मोडी लिपि में लिखा हुआ नजर नहीं आता है। लेकिन फिलहाल भारत में मोदी लिपि ही नजर आ रही है। मंगलवार को राज ने सुलेखनकार अच्युत पालव की किताब का विमोचन किया। इस मौके पर राज ने कहा कि पालव का विश्वभर में नाम है। पालव मोडी लिपि में लिखते हैं तो हमें यह लिपि नजर आती है अन्यथा यह नजर नहीं आती। फिलहाल देश में केवल मोदी लिपि नजर आती है। राज ने कहा कि मोडी लिपि को बजाए रखने में पालव ने काफी मेहनत की है। मोड़ी उस लिपि का नाम है जिसका प्रयोग सन 1950 तक  मराठी भाषा लिखने के लिये किया जाता था। 
 

Created On :   21 Jan 2020 2:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story