आपदा से हुए नुकसान पर अब ज्यादा मिलेगी मदद राशि 

Now more amount will be given for loss due to disaster
आपदा से हुए नुकसान पर अब ज्यादा मिलेगी मदद राशि 
रकार का फैसला आपदा से हुए नुकसान पर अब ज्यादा मिलेगी मदद राशि 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्र सरकार के फैसले के तहत राज्य आपदा प्रतिसाद निधि (एसडीआरएफ) के मापदंड़ों और दरों में संशोधन करने को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। यह संशोधन साल 2025-26 तक होगा। राज्य में यह फैसला 1 नवंबर 2022 से लागू माना जाएगा। इसके तहत खेती की जमीन के नुकसान के लिए प्रति हेक्टेयर 12 हजार 200 रुपए के बदले अब 18 हजार रुपए मदद मिल सकेगी। जमीन खराब होने की स्थिति में प्रति हेक्टेयर 37 हजार 500 रुपए के बजाय 47 हजार रुपए नुकसान भरपाई मिल सकेगी। जिरायत फसलों के नुकसान होने पर 2 हेक्टेयर तक की जमीन 8 हजार 500 रुपए की मदद मिलेगी। अभी तक 6 हजार 800 रुपए नुकसान भरपाई मिलती थी। सिंचित क्षेत्र की फसलों के लिए 17 हजार रुपए और बहुवार्षिक फसलों के लिए 22 हजार 500 रुपए की मदद मिल सकेगी। वहीं विभिन्न हादसों में मृतक के परिजनों को पहले की तरह 4 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। लेकिन हादसे में 40 से 60 प्रतिशत विकलांगता आने पर 59 हजार 100 रुपए के बजाय अब 74 हजार रुपए की मदद मिल सकेगी। 60 प्रतिशत अथवा उससे अधिक विकलांगता होने पर 2 लाख रुपए के बदले अब 2.50 लाख रुपए की मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा घरों के नुकसान, जानवरों की मौत सहित अन्य घटनाओं में मिलने वाली नुकसान भरपाई की राशि में बढ़ोतरी की गई है। 
 

Created On :   26 Feb 2023 10:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story