अब निकले गर्म कपड़े : संतरा नगरी में महसूस हो रही ठंड, 13.7 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

Now out Hot clothes : feeling cold in the orange city
अब निकले गर्म कपड़े : संतरा नगरी में महसूस हो रही ठंड, 13.7 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
अब निकले गर्म कपड़े : संतरा नगरी में महसूस हो रही ठंड, 13.7 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्य भारत में प्रति चक्रवात कमजोर होने से मौसम का मिजाज बदल लगा, इससे पारा नीचे आ गया है। उपराजधानी समेत विदर्भ के कई जिलों में तापमान में कमी आई है। पारा गिरने से ठंड अपना असर दिखा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा। 24 घंटे में तापमान 2.4 डिग्री गिरने से ठंड अपना असर दिखा रही है। विदर्भ में गोंदिया सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत में प्रति चक्रवात कमजोर होने से नागपुर समेत विदर्भ के कई जिलों में पारा नीचे आ गया है। पारा गिरने से ठंड बढ़ रही है। हवा का रुख भी उत्तर-पूर्वी हुआ है। 4-5 दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा। उत्तरी हवाएं चलेगी, शीतलहर का एहसास होगा। ठंड बढ़ने के साथ ही लोग गरम कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है। धुंध के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

शहर            अधिकतम  न्यूनतम

अकोला          30.9       16.6
अमरावती       30.0       16.4
बुलढाना         28.2       17.6
ब्रम्हपुरी         31.6       14.5
चंद्रपुर            29.6      16.8
गडचिरोली      28.2      15.8
गोंदिया          28.0      12.0
नागपुर          30.0       13.7
वर्धा              29.9       15.6
वाशिम          31.0       16.2
यवतमाल       29.5      16.0

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

उत्तरी हवा आने पर और बढ़ेगी ठंड

उपमहानिदेशक, प्रादेशिक मौसम विभाग एम. एल. साहू मध्य भारत में प्रति चक्रवात कमजोर होने से तापमान गिर रहा है। कुछ दिनों तक यहीं स्थिति रहेगी। प्रति चक्रवात राजस्थान की ओर बढ़ने के बाद ठंड और बढ़ेगी। प्रति चक्रवात राजस्थान की ओर जाने के बाद उत्तरी हवाएं शुरू होगी। ठंड बढ़ने के साथ ही शीतलहर भी महसूस होगी। 4-5 दिनों तक इसीतरह का मौसम रहेगा।

 

Created On :   5 Dec 2019 4:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story