3.8 डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान, उत्तरी हवा आते ही दिखा असर

Now the cold wave – the minimum temperature dropped by 3.8 degrees
3.8 डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान, उत्तरी हवा आते ही दिखा असर
अब शीत लहर 3.8 डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान, उत्तरी हवा आते ही दिखा असर

डिजिटल डेस्क, नागपुर. उत्तरी हवा आते ही नागपुर का न्यूनतम तापमान गिर गया है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री लुढ़क गया है। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार से नागपुर में शीत लहर की चेतावनी है।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवा से पारा नीचे आ गया है। गर्म कपड़े के बगैर बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिन में धूप खिलने से दिन भर ठंड का ज्यादा एहसास नहीं हो रहा, लेकिन शाम होते ही कड़ाके की ठंड लग रही है। अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। रविवार से शीत लहर चलने की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। अच्छी खबर यह है कि दिन में धूप खिलेगी।

गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी

शहर के विभिन्न भागों में स्थित बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। बर्डी, सदर, महल, सक्करदरा, इतवारी आदि इलाकों के दुकानदारों के यहां लोगों की आवक बढ़ गई है।
 

Created On :   8 Jan 2023 7:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story