अब सुकून दे रहे कोरोना के आंकड़े, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ के ताजा हालात

Now the figures of Corona giving relief, know the latest situation of Vidarbha including Nagpur
अब सुकून दे रहे कोरोना के आंकड़े, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ के ताजा हालात
अब सुकून दे रहे कोरोना के आंकड़े, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ के ताजा हालात

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मंगलवार को कोरोना के नए मरीजों की संख्या दो अंकों में दर्ज की गई। दस महीने पहले 16 जुलाई को नए मरीजों की संख्या 78 दर्ज की गई थी। इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ती रही। दो अंक से संख्या चार अंकों तक पहुंची। इसी साल 24 अप्रैल को नए मरीजों की संख्या सर्वाधिक 7999 दर्ज की गई थी। मई महीने की शुरुआत से यह संख्या घटने लगी। मंगलवार को 8296 सैंपल की जांच की गई। कुल 81 नए मरीज मिले। एक दिन पहले सोमवार को यह संख्या 134 दर्ज की गई थी। पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हुई है। 389 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। रिकवरी दर 97.50 पर पहुंच गई है। मंगलवार को जिले में 8296 सैंपल की जांच की गई है। इनमें से 6070 सैंपल की आरटीपीसीआर जांच हुई। इसमें शहर के 4229 और ग्रामीण के 1841 शामिल हैं। जिले में 2226 सैंपल की रैपिड एंटीजन जांच हुई। इनमें शहर के 1226 और ग्रामीण के 1000 हैं। जांच के बाद 81 सैंपल पॉजिटिव मिले। इनमें शहर के 46, ग्रामीण के 33 और जिले के बाहर के 2 लोग शामिल हैं। अब तक कुल 2037585 सैंपल की जांच आरटीपीसीआर पद्धति से और 842331 सैंपल की रैपिड एंटीजन जांच की गई है। कुल मिलाकर अब तक 2879916 सैंपल की जांच की गई है। इनमें से अब तक 476007 पॉजिटिव पाए गए। निजी लैब में 2961 सैंपल की जांच हुई। वहीं एम्स में 1116, मेडिकल में 823, मेयो में 846, नीरी में 90, आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय में 236 सैंपल की जांच की गई। इसके अलावा एंटीजन पद्धति से 2226 सैंपल की जांच की गई। कुल 8298 सैंपल की जांच में 8217 सैंपल निगेटिव और 81 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

नए मरीजों की तुलना में दोगुने हुए स्वस्थ 

विदर्भ के सात जिलों में मंगलवार को नए मरीजों की तुलना में दोगुने से अधिक मरीज स्वस्थ हुए। इन जिलों में 945 मरीज स्वस्थ हुए तथा 440 नए मरीज पाए गए। इस बीच कुल 12 लोगों की मृत्यु हो गई। बीते 24 घंटे में अमरावती में 201, वर्धा में 30, गड़चिरोली में 57, चंद्रपुर में 106,भंडारा में 9, गोंदिया में  13 तथा यवतमाल में 33 मरीज पाए गए जबकि इसी अवधि में अमरावती के 409, वर्धा के 147, गड़चिरोली के 64, चंद्रपुर के 118,भंडारा के  98, गोंदिया के 41 तथा यवतमाल के 68 इस तरह कुल 945 मरीज स्वस्थ हुए। इस दौरान अमरावती के 5, वर्धा के 4, गड़चिरोली के 2 तथा चंद्रपुर के 1 मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 3 मृत, 4000 एक्टिव केस

अकोला जिले में मंगलवार को 1 की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,105 तथा 100 नए पॉजिटिव मिलने से कुल मरीज 56,804 हो गए हैं। 284 स्वस्थ होने से अबतक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 53,376 हो गई है। 2,323 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में मंगलवार को 2 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 635 हो गई है। 98 नए संक्रमित केस मिलने से मरीजों की कुल संख्या 85,709 हो गई है। 129 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब ठीक होने वालों की संख्या 84,244 हो गई है। 832 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।

वाशिम जिले में मंगलवार को 71 नए पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 40,743 हो गई है। लगातार दूसरे दिन किसी मरीज की मौत न होने से मृतकों की संख्या 591 पर स्थिर रहीं। 108 मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 39,306 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 845 एक्टिव मरीजों पर उपचार जारी है। 

 

 

Created On :   8 Jun 2021 4:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story