- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Officers transferred : Dr. Sanjeev Kumar become Nagpur Divisional Commissioner
दैनिक भास्कर हिंदी: अधिकारियों का तबादला : नागपुर के विभागीय आयुक्त बने डॉ. संजीव कुमार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने साल के पहले ही दिन दो अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। 2003 बैच के आईएएस अधिकारी और नागपुर में अतिरिक्त विभागीय आयुक्त के पद पर तैनात डॉ. संजीव कुमार को अब नागपुर का विभागीय आयुक्त बना दिया गया है। इसी बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. डीजी म्हैसेकर और प्रोफेसर, अतिरिक्त विभागीय आयुक्त, पुणे को भी पदोन्नत कर पुणे का विभागीय आयुक्त बना दिया गया है।
300 से ज्यादा आईआरएस अफसरों को पदोन्नति, नागपुर के 5 आयुक्त- उपायुक्त बने
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने नागपुर समेत देश भर में पदस्थ भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 300 से ज्यादा अफसरों को पदोन्नत किया है। वित्त मंत्रालय ने कस्टम एण्ड सेंट्रल एक्साइज में पदस्थ सहायक आयुक्त, उपायुक्त व आयुक्त स्तर के अधिकारियों को पदोन्नत किया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज (जीएसटी) में तैनात 300 से ज्यादा आईआरएस अफसरों को नए साल का तोहफा दिया है।
नागपुर समेत देश भर में पदस्थ आईआरएस अफसरों को पदोन्नति दी है। सहायक आयुक्त को उपायुक्त, उपायुक्त को सह आयुक्त व आयुक्त को प्रधान आयुक्त के रूप में पदोन्नति दी गई है। नागपुर के जिन 5 सहायक आयुक्तों को उपायुक्त बनाया गया है, इनमें स्वच्छंद चव्हाण, स्वप्निल पवार, श्री महापात्रा, उमेश राठोड व पिंकी बासके शामिल है। इन्हें नागपुर में ही पोस्टिंग मिली है।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: MP में 6 IAS का ट्रांसफर, अशोक वर्णवाल बने सीएम कार्यालय के प्रमुख सचिव
दैनिक भास्कर हिंदी: बुलंदशहर हिंसा: तीन अधिकारियों का ट्रांसफर, योगी बोले-ये मॉब लिंचिंग नहीं
दैनिक भास्कर हिंदी: इस अरब देश की अभिनेत्री ने पहनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस, अब चलेगा मुकदमा
दैनिक भास्कर हिंदी: सुप्रीम कोर्ट में आलोक वर्मा के वकील बोले- ट्रांसफर में नहीं हुआ नियमों का पालन