प्रशासकीय आदेश में अधिकारियों का हुआ तबादला, नहीं पहुंचे अधिकारी

Officers transferred in administrative order, officers did not reach
प्रशासकीय आदेश में अधिकारियों का हुआ तबादला, नहीं पहुंचे अधिकारी
परेशानी प्रशासकीय आदेश में अधिकारियों का हुआ तबादला, नहीं पहुंचे अधिकारी

डिजिटल डेस्क, अकोला, जयप्रकाश मिश्रा| परिवहन निगम के विभागीय नियंत्रक कार्यालय समेत अन्य विभागों के महत्वपूर्ण पद रिक्त होने के कारण कामकाज पर विपरीत परिणाम हो रहा है। निगम का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए सम्बन्धित विभाग का जिम्मा प्रभारी अधिकारियों को सौंपा गया है। इन पदों पर सक्षम अधिकारी न होने के कारण निर्णय लेने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। रिक्त पदों पर अधिकारियों की नियुक्त कब होगी इसको लेकर संभ्रम की स्थिति बनी हुई है।

अकोला विभागीय नियंत्रक कार्यालय से अकोला तथा वाशिम जिले के 9 डिपो आते हैं। अकोला के दो अतिमहत्वपूर्ण डिपो क्रमांक 1 व 2 से निगम को बडे पैमाने पर आय होती हैं। इसके अलावा इन डिपों से बड़ी संख्या में बसों की फेरियां होती है, जिसका संचालन करना काफी मुश्किलों भरा होता है। लेकिन इन महत्वपूर्ण डिपो के ही व्यवस्थापक के पद रिक्त है। जिनके संचालन की जिम्मेदारी प्रभारी अधिकारी के भरोसे सौंपी गई है। 

समस्या जल्द होगी हल 

शुभांगी सिरसाठ, विभागीय नियंत्रक के मुताबिक विभाग में रिक्त पदों को लेकर सेंट्रल कार्यालय से लगातार संपर्क बनाया हुआ है। प्रशासकीय कारणों के चलते कुछ पदों पर अधिकारियों के तबादले हो गए है। जल्द ही वे पदभार संभालने की संभावना है। रिक्त पदों पर नियुक्ति की समस्या जल्द ही खत्म होने के आसार हैं।

तकनीकी अधिकारी भी नहीं

बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की जान चालक के हाथों में होती है। चालक काफी सतर्कता के चलते वाहन चलाते हैं लेकिन कभी कभार तकनीकी खराबी आने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। अकोल विभाग में अधिकारियों के अलावा तकनीकी अधिकारी का काम भी प्रभारी अधिकारियों के भरोसे चल रहा है। वहीं निगम के अधिकारियों को कुछ मामलों में विधि अधिकारी के सलाह मशवरे की आवश्कता होती है लेकिन यह पद भी रिक्त है।

निगम में रिक्त पदों की संख्या 

अकोला डिपो 1 व्यवस्थापक               01
अकोला डिपो 2 व्यवस्थापक               01
रिसोड व्यवस्थापक                           01
विभागीय यातायात अधिकारी             01
विभागीय लेखा अधिकारी                   01
विभागीय कर्मचारी अधिकारी              01
कामगार अधिकारी                            01
विभागीय यंत्र अधिकारी                     01
विभागीय यंत्र अधिकारी                     01
विधि अधिकारी                                01

Created On :   18 Jan 2023 6:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story