‘चेयर सूर्य नमस्कार’ से इस तरह रह सकते हैं फिट, उम्रदराज लोगों के लिए है फायदेमंद

Old age and handicapped are doing chair Surya Namaskar to stay fit
‘चेयर सूर्य नमस्कार’ से इस तरह रह सकते हैं फिट, उम्रदराज लोगों के लिए है फायदेमंद
‘चेयर सूर्य नमस्कार’ से इस तरह रह सकते हैं फिट, उम्रदराज लोगों के लिए है फायदेमंद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। योग का नियमित जीवन में काफी महत्व है। योग क्रिया में सूर्य नमस्कार करने से शरीर को बहुत फायदा होता है। वैसे तो सूर्य नमस्कार स्टैडिंग स्थिति में किया जाता है पर व्याधिग्रस्त और बुजुर्ग चेयर सूर्य नमस्कार का सहारा ले रहे हैं। इससे उन्हें लाभ भी मिल रहा है। चेयर सूर्य नमस्कार में भी सूर्य नमस्कार के स्टेप समान ही होते हैं, बस उसे चेयर में बैठकर किया जाता है। किसी भी तरह से योग करने का मकसद सिद्ध होना सभी का उद्देश्य होता है। 

आरामपूर्वक करें योग, जल्दबाजी नहीं ठीक
आज के समय हर कोई किसी न किसी परेशानी से जूझ रहा है। कोई न कोई बीमारी जरूर होती है। ज्यादा उम्र के लोगों को भी नीचे बैठने में परेशानी होती है। योग हर किसी व्यक्ति को नियमित रूप से करना चाहिए। आजकल चेयर सूर्य नमस्कार भी लोग करते हैं। इसमें सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप समान होते हैं। इसे करते समय भी सावधानी बरतनी पड़ती है। चेयर सूर्य नमस्कार या योगासन करते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। इससे झटका लग सकता है। बिना हत्थेवाली कुर्सी का उपयोग करना चाहिए, ताकि हाथ और पैर फैलाने में तकलीफ न हो। 
(हंसराज मिश्रा, पंतजलि योग समिति महाराष्ट्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य, नागपुर)

करीब 10 साल से योग कर रही हूं

महिलाओं की उम्र 45 वर्ष होने के बाद उन्हें कुछ न कुछ समस्याएं आने लगती हैं। मैं करीब दस साल से लगातार योग कर रही हूं। अब पैरों और घुटनों में दर्द होने लगा है। इसके लिए मैं चेयर पर बैठकर योग के आसन करती हूं, साथ ही चेयर सूर्य नमस्कार भी करती हूं। एक दिन भी योग नहीं करो, तो बेचैनी होने लगती है। इसलिए मैंने सोचा कि चेयर पर बैठकर योग की क्रियाएं करना चाहिए। इसको छोड़ने के बजाय दूसरा उपाय अपनाना चाहिए और नियमित रूप से योग और सूर्य नमस्कार करना चाहिए।
(मीनल चैतन्य, स्नेह नगर)

आरामदायक कुर्सी करता हूं यूज

मैं योग करने के लिए आरामदायक बिना हाथ वाली कुर्सी को यूज करता हूं। सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप चेयर पर बैठकर ही करता हूं। चेयर पर बैठकर योग के आसन करने में परेशानी होती है। नीचे बैठने में मुझे दिक्कत होती है, इसलिए चेयर पर बैठकर योग की क्रियाएं करता हूं। इसमें स्टेप समान ही होते हैं। घुटनों का ऑपरेशन होने से नीचे नहीं बैठ पाता हूं। वैसे धीरे-धीरे वॉक करता हूं पर डॉक्टर ने ज्यादा देर तक खड़े रहने के लिए भी मना किया है। चेयर पर बैठकर योग करने से शरीर में लचीलापन बना रहता है। 
(विवेक ठाकुर, रहाटे कॉलोनी)
 

Created On :   6 July 2018 1:57 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story