अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

डिजिटल डेस्क, सावनेर. मोहपा से सावनेर की ओर तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने वृद्धा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना सावनेर थाना अंतर्गत आने वाले सावनेर-मोहपा मार्ग पर माड़ीकर के खेत के समीप गुरुवार को शाम 5 बजे के आसपास हुई। मृतक का नाम निर्मला चिरकुट खोंडे (60) पहलेपार, सावनेर निवासी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मला की खेती दुधबर्डी शिवार में है। हमेशा की तरह निर्मला सुबह घर से निकली व शाम होते ही पैदल घर लौट रही थी। इस बीच मोहपा से सावनेर तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सावनेर पुलिस स्टेशन में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच जमादार मुकेश तिवारी कर रहे हंै।
अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक घायल
उधर पाटणसावंगी में गुरुवार की शाम 7ः30 बजे के करीब सावनेर-नागपुर मार्ग पर मानेगांव ग्राम के पास स्थित कंपनी के सामने अज्ञात वाहन ने मोटरसाईकिल को टक्कर मार देने से चालक मुकेश हीरामन गायकवाड़ (35) निवासी बेरडी,तहसील सौंसर,मध्यप्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश सावनेर के एक मंगल कार्यालय में विवाह समारोह में अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी- 28, एनबी- 9850 से पहुंचा था। शादी समारोह निपटाने के बाद वह पंधराखेड़ी अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाकिल को टक्कर मार दी। जिसमें मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी हितेश बंसोड़ की एंबुलंेस से उसे सावनेर ग्रामीण आरोग्य केन्द्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागपुर रेफर किया गया। आगे की जांच एएसआई अनिल तिवारी कर रहे हैं।
Created On :   8 July 2022 6:09 PM IST