मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर होंगे 31 टोल, सफर में खर्च होंगे 2 हजार 

On Mumbai-Nagpur Express way 31-tolenaka will charges 2 thousand
मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर होंगे 31 टोल, सफर में खर्च होंगे 2 हजार 
मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर होंगे 31 टोल, सफर में खर्च होंगे 2 हजार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर कुल 31 टोल नाके प्रस्तावित हैं। सूचना अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत यह जानकारी मिली है। आरटीआई कार्यकर्ता और टोल टैक्स मामले के जानकार संजय शिरोडकर ने आरटीआई आवेदन के जवाब में जानकारी दी गई। शिरोडकर के अनुसार जब तक यह एक्सप्रेस वे तैयार होगा, मुंबई से नागपुर की यात्रा के लिए 1 हजार 500 से 2 हजार रुपए बतौर टोल टैक्स चुकाने होंगे। 

700 किलोमीटर का होगा सफर, चुकानी होगी मोटी रकम

राजधानी मुंबई से राज्य की उपराजधानी नागपुर के बीच 700 किलोमीटर के सुपर एक्सप्रेस वे के लिए फिलहाल जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। यह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महत्वाकांक्षी योजनाओं मे से एक है। परियोजना को तैयार करने के लिए पांच भागों में बांटा गया है। 30 हजार करोड़ की इस परियोजना के लिए भारतीय बैंको के अलावा कोरिया से भी आर्थिक मदद मिलने वाली है। दैनिक भास्कर से बातचीत में शिरोडकर ने कहा कि टोलमुक्त महाराष्ट्र का नारा देने वाली भाजपा सरकार नई सड़क परियोजना पर इतना ज्यादा टोल लगा रही है। यह आम जनता के साथ लूट है।  

मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग होगा खास

महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के लिए दक्षिण कोरिया का भी सहयोग मिलेगा। दक्षिण कोरिया के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए सामंजस्य करार किया गया है। जो स्मार्ट सिटी, महामार्ग, एयरपोर्ट, मेट्रो आदि परियोजनाओं के लिए दक्षिण कोरिया के साथ करार किया गया है। महामार्ग के किनारे 6 गोदाम और 3 शीतगृह बनाए जाएंगे। ये गोदाम व शीतगृह नागपुर, अमरावती, वर्धा, वाशिम व औरंगाबाद में समृद्धि महामार्ग के किनारे बनाए जाएंगे। नागपुर के वडगांव, अमरावती के धामणगांव, औरंगाबाद के लासूर और झगड़े फाटा, वाशिम के कारंजा व वर्धा के पुलगांव में गोदाम और औरंगाबाद के लातूर व झगड़े फाटा व वर्धा के पुलगांव में शीतगृह का निर्माण होगा।  

Created On :   25 Dec 2017 3:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story