- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- सड़क दुर्घटना में भाजपा कार्यकर्ता...
सड़क दुर्घटना में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, 3 घायल

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। नागपुर-नागभीड़ मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना में भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की मौत हो गई जबकि पार्षद सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्त व वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार को लेने के लिए पार्षद चंद्रकांत संतोषवार , अमोल कोंडबत्तुनवार , गौरव संतोषवार , अविनाश चल्लावार वाहन क्रमांक MH-34-7001 से नागपुर जा रहे थे। नागपुर-नागभीड़ मार्ग पर बने सुरंग के पास एक 407 वाहन ने जबर्दस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना में अमोल कोंडबत्तुनवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीनों घायलों को नागपुर रेफर किया गया है।
मुनगंटीवार को लेने जा रहे थे नागपुर
उल्लेखनीय है कि सुधीर मुनगंटीवार पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनका आपरेशन होने के बाद पिछले दो माह से आराम कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही डाक्टरों की सलाह पर वे अपने घर चंद्रपुर वापस लौट रहे थे। सुबह उनका नागपुर आगमन हुआ और ये सभी कार्यकर्ता जो सुधीर मुनगंटीवार के कट्टर समर्थक हैं उन्हें लेने के लिए नागपुर जा रहे थे। इस बीच काल ने अमोल को छीन लिया। बताया जाता है कि अमोल पिछले दो वर्षों से भाजपा सोशल मीडिया जिला प्रमुख का काम देख रहे थे। मूल गांव के समीप सावली निवासी अमोल कई संगठनों से भी वे जुड़े थे। पद्मशाली फाउंडेशन के संचालक, सावली के राज गणेश मंडल के अध्यक्ष व स्पंदन संस्था के भी सदस्य थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही उनके गांव सावली सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक का वातावारण निर्माण हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सच्चा कार्यकर्ता खो दिया- वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने अमोल कोंडबत्तुनवार के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने आज एक सच्चा कार्यकर्ता खो दिया है। मुनगंटीवार ने अमोल के परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। मुनगंटीवार ने जिले में आज आयोजित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।



Created On :   30 Dec 2017 2:20 PM IST