लापरवाही के कारण हुई एक की मौत, बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क, तेल्हारा. तहसील के रौंदला गांव में 4 फरवरी को एक दुर्घटना घटी थी। सामने जा रहे कार को बाइक ने पिछे से टक्कर मारी थी। जिससे बाइक पर पिछे बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच पुलिस ने की। जिसमें व्यक्ति की मौत के लिए बाइक सवार की लापरवाही जिम्मेदार करार देते हुए बाइक सवार के खिलाफ तेल्हारा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेल्हारा पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले ग्राम रौंदला में 4 फरवरी की शाम 7:30 बजे हुई दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हुई थी। पुलिस ने बताया की सफेद रंग की मारुती स्विफ्ट डिझायर क्रमांक एम.एच 14 एच.जी 1064 को पिछे से आ रही होंडा मोटरसायकल क्र.एम. एच 27 सी.एफ.9650 ने टक्कर मारी थी। बाइक चालक विलास शहादेवराव खारोडे (56) और गोपाल साहबराव ढोले (48) दोनों निवासी मलकापूर तहसील अंजनगाव जिला अमरावती यह दोनों बाइक से शेगांव से अकोट की ओर आ रहे थे। उनकी बाइक रौंदला के पास थी। बाइक विलास खारोड़े चला रहा था। उसने लापरवाही से बाइक चलाते हुए सामने दौड़ रही कार को पिछे से टक्कर मारी। इस दुर्घटना में बाइक पर पिछे बैठा हुआ गोपाल ढोले कार पर जा टकराया। इसमें गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। बाइक चालक विलास खरोड़े भी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेल्हारा पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर पंचनामा किया और इस दुर्घटना में जो वाहन थे उन्हे पुलिस स्टेशन में जमा कर शव को पोष्टमार्टम के लिए तेल्हारा के ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया।
पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच करने पर जो तथ्य सामने आए, उस के आधार पर हेकां अमोल सोलंके ने तेल्हारा पुलिस थाने में फरियाद दर्ज की। जिसके आधार पर 18 फरवरी को आरोपी बाइक चालक विलास शहादेव खारोडे को गोपाल ढोले की मौत के लिए जिम्मेदार मानते हुए तेल्हारा पुलिस थाने में धारा 279,304-अ,427,184 मोटरसाइकल वाहन कानून के तहत विलास खारोड़े के खिलाफ अपराध दर्ज किया। इस मामले में थानेदार ज्ञानोबा फड के मार्गदर्शन में पीएसआइ विजय जांभले आगे की जांच कर रहे हैं।
Created On :   20 Feb 2023 5:49 PM IST