राज्य में एक और किसान की कीटनाशक छिड़काव से मौत, 1 गंभीर

one farmers died when he was Spraying pesticide in the field
राज्य में एक और किसान की कीटनाशक छिड़काव से मौत, 1 गंभीर
राज्य में एक और किसान की कीटनाशक छिड़काव से मौत, 1 गंभीर

डिजिटल डेस्क,चंद्रपुर। खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय विषबाधा होने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि अन्य एक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चेकठाणेवासना गांव में एक खेतिहर मजदूर खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था और अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। दूसरी घटना देवाड़ा खुर्द ग्राम की है जहां कीटनाशक का छिड़काव कर रहे एक किसान को विषबाधा हो गई।

 

किसान को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। देवाड़ा खुर्द का किसान गणपत वारलुजी सातरे खेत में दवा का छिड़काव कर रहे थे। विषबाधा होने से बीमार पड़ गए। गणपत भोई समाज से ताल्लुक रखते हैं। देवाड़ा के मत्स्य व्यावसायिक सहकारी संस्था के अध्यक्ष भी हैं। उनके पास काफी कम भूमि है और वे इसी के भरोसे अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। गौरतलब हो कि खेतों में इन दिनों फसल खड़ी हो गई है लेकिन इन फसलों पर विभिन्न बीमारियों का प्रकोप नजर आ रहा है और किसान बीमारी से फसलों को बचाने के लिए कीटनाशक का उपयोग कर रहे हैं जो दिनोंदिन काफी घातक साबित हो रहा है। इसके पूर्व भी यवतमाल और गोंदिया में कीटनाशक से कई किसानों की मौत हुई है। सरकार द्वारा शीघ्र ही इस ओर ध्यान देकर घातक कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाने की मांग क्षेत्र के किसान कर रहे हैं।

 

HC ने जारी किया था नोटिस

कीटनाशक से राज्य में लगातार हो रही किसानों की मौतों के मामले में कोर्ट ने नोटिस जारी किया था। साथ ही मामले में कृषि आयुक्त और यवतमाल जिलाधिकारी से शपथपत्र भी मांगा। कोर्ट ने दोनों से अब तक हुई कानूनी कार्रवाई का ब्यौरा मंगाया। इसके अलावा कोर्ट ने ऐसी घटनाएं रोकने के लिए योजना की भी जानकारी पेश करने के आदेश दिए हैं। 

Created On :   28 Oct 2017 7:55 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story