- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- लालबाग के राजा : पहले ही दिन चढ़ा 1...
लालबाग के राजा : पहले ही दिन चढ़ा 1 किलो सोना

By - Bhaskar Hindi |26 Aug 2017 4:48 PM IST
लालबाग के राजा : पहले ही दिन चढ़ा 1 किलो सोना
डिजिटल डेस्क, मुंबई। गणेशोत्सव के पहले दिन ही सुप्रसिद्ध गणेश मंडल लालबाग के राजा को एक श्रद्धालु ने 1 किलो सोने का चढ़ावा चढ़ाया है। 1 किलो 101 ग्राम सोने की दो मूर्तियां गणपति बप्पा के चरणों में अर्पित की गई है। जिसकी कीमत 31 लाख 51 हजार रुपए है। ये मूर्तियां गणेश जी और लक्ष्मी जी की हैं। यह सोने की मूर्ति किसने दान की है, उसके बारे में मंडल को कोई जानकारी नहीं है। लालबाग के राजा गणेश मन्नतों के देवता माने जाते हैं। इसलिए यहां हर साल भारी भीड़ जुटती है। पिछले साल करीब 10 करोड़ का चढ़ावा चढ़ा था। अभी तो यह इस साल का पहला ही दिन है।

1/TOTAL_COUNTNULL
Created On :   26 Aug 2017 10:14 PM IST
Next Story