- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- बाघ के हमले में एक की मौत
बाघ के हमले में एक की मौत

By - Bhaskar Hindi |14 Jun 2022 2:46 PM IST
चंद्रपुर बाघ के हमले में एक की मौत
डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर. जिले की ब्रह्मपुरी तहसील के हलदा गांव में बाघ के हमले में खेतिहर मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम देवीदास परशराम कामडी(45) है। घटना मंगलवार की सुबह हुई। बता दें कि, दो दिन पहले इसी गांव में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दो दिन के बाद ही बाघ के हमले की दूसरी घटना के कारण स्थिति तनावपूर्ण बन गई थी। वनविभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। आखिरकार वनविभाग ने बाघ का तत्काल बंदोबस्त करने व बाघ के हमले में मृत व घायलों के परिवार को मदद करने का आश्वासन दिया।
Created On :   14 Jun 2022 8:15 PM IST
Next Story