दस लाख जरूरतमंदों को दिसंबर तक मुफ्त में मिलेगा राशन

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. राष्ट्रीय अन्न सुरक्षा कानून अंतर्गत जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक राशन कार्ड के लाभार्थियों को फ्री में राशन मिलेगा। जिसका अमल जनवरी माह से शुरू हो चुका है। गोंदिया जिले के लगभग दस लाख से अधिक लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। राशन वितरण के लिए जिले को लगभग 50 लाख क्विंटल अनाज की आपूर्ति हुई है। बता दे कि, केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना में से एक राष्ट्रीय अन्न सुरक्षा योजना है, जो गरीब एवं जरूरतमंदांे के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। योजना के तहत लाभार्थी राशनकार्ड धारकों को नाम मात्र शुल्क पर अनाज दिया जाता है। जिले के 2 लाख 35 हजार व 78 हजार अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति माह राशन का वितरण जिले के सरकारी स्वस्त राशन दुकानदारांे द्वारा दिया जाता है, लेकिन हाल ही मंे केंद्र सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि, राष्ट्रीय अन्न सुरक्षा योजना अंतर्गत लाभार्थियांे को दिसंबर 2023 तक फ्री में राशन वितरित किया जाएगा। इस आदेश की प्रति भी गोंदिया जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुकी है। इस संदर्भ में जिला आपूर्ति विभाग ने बताया कि, जिले में दो लाख 35 हजार राशनकार्ड धारक व 78 हजार अंत्योदय के राशन कार्डधारक हैं। इस राशनकार्ड के माध्यम से लगभग दस लाख 30 हजार लाभार्थियों को अनाज का वितरण किया जा रहा है। अब इस योजना के तहत जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज फ्री में दिया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया शुरू होकर लगभग 50 लाख क्विंटल अनाज की आपूर्ति होने का अनुमान है।
Created On :   13 Jan 2023 8:33 PM IST