वॉयलिन महोत्सव में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नागपुर वॉयलिन महोत्सव में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

डिजिटल डेस्क, नागपुर|  स्व. पं. श्रीधर पार्सेकर व पं. विष्णुपंत कावले स्मृति प्रित्यर्थ आयोजित दो दिवसीय वॉयलिन महोत्सव में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के कलाविष्कार ने नागपुरवासियों को मंत्रमुग्ध किया। श्रीगुरुदेव सेवाश्रम में आयोजित कार्यक्रम की राजेश खडसे सनई पर ‘राग यमन’ व ‘कानडा राजा पंढरी का’ के प्रस्तुतिकरण से हुई। प्रवीण कावले ने वॉयलिन पर राग पुरिया धनश्री व पायोजी मैंने... भजन की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात श्रीकांत पिसे, पं. हिमांशु विश्वरूप, दीनानाथ वाकेकर, कुणाल यावले, करण ओगनिया, वसंतुधरा सप्तर्षि, केतकी नाईक सहित राग केदार ने अप्रतिम प्रस्तुति दी। महोत्सव के अंत में अतंरराष्ट्रीय स्तर के वायोलिन वादक पं. इंद्रदीप घोष ने अभूतपूर्व वादन से लोगों का दिल जीता।  राम खडसे, अथ‌र्व शेष, आकाश चांदुरकर, अजिंक्य गलांडे ने संगत दी। डॉ. अंजलि पारनंदीवार ने संचालन व प्रवीण कावले ने आभार प्रदर्शन किया। 

Created On :   26 Feb 2023 9:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story