- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- स्वाईन फ्लू से एक की मौत, स्वास्थ्य...
स्वाईन फ्लू से एक की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

By - Bhaskar Hindi |1 Sept 2017 5:20 PM IST
स्वाईन फ्लू से एक की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
डिजिटल डेस्क, गोंदिया। कोहमारा सड़क अर्जुनी तहसील के गांव फुटाला (सौंदड़) में स्वाईन फ्लू से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुरुवार रात हुई इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक का नाम 37 वर्षीय विलास रघुनाथ गहाणे बताया जा रहा है। मृतक नेशनल हाईवे पर चाय की दुकान लगाता था।
गंभीर रूप से बीमार होने के बाद परिजन ने उसे भंडारा के साकोली स्थित निजी अस्पताल लेकर आए, जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। इलाज के दौरान कराई गई जांच में स्वाईन फ्लू के लक्षण पाए गए। इसके बाद उसे नागपुर रैफर किया गया। जहां स्वाईन फ्लू की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान ही देर रात उसने दम तोड़ दिया।
Created On :   1 Sept 2017 10:48 PM IST
Next Story