- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- टाइल्स गिरने एक मजदूर की मौत-दो...
टाइल्स गिरने एक मजदूर की मौत-दो घायल, पालकमंत्री करा रहे हैं निर्माण कार्य

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। ब्रम्हपुरी-नागभीड मार्ग स्थित ग्राम तुमडीमेंढा के इंटरनेशनल स्कूल हादसा हुआ। टाइल्स गिरने के चलते एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पालकमंत्री विजय वडेट्टीवार इसे बनवा रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिले के पालकमंत्री और विधायक विजय वडेट्टीवार ब्रम्हपुरी से करीब 6 किलोमीटर दूरी पर स्कूल निर्माण करा रहे हैं। स्कूल भवन का अधिकांश काम हो चुका है। फिनिशिंग चल रही है। ऐसे में शनिवार को टाइल्स भरकर ट्रक आया था। शाम को उसे ट्रक से माल उतारा जा रहा था। इस दौरान टाइल्स गिरने के चलते खरबी निवासी निलू चहांदे नामक 38 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। जबकि अन्य दो मजदूर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक काा पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच ब्रम्हपुरी पुलिस कर रही है।
मामला दर्ज किया है
घटना की पुष्टी करते हुए ब्रम्हपुरी पुलिस थाने के थानेदार रोशन यादव ने बताया कि, अस्पताल में पोस्ट मार्टम हुआ। इस संबंध में मामला दर्ज किया है। जांच चल रही है।
Created On :   2 Jan 2022 7:25 PM IST