- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दरिंदगी...
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दरिंदगी का नंगा नाच, सिर धड़ से अलग कर खेला फुटबॉल

- दरिंदगी की हद पार
- फुटबॉल बनाकर खेला
- सिर धड़ से अलग
डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। पुरानी रंजिश का बदला लेने एक युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया गया, इसके बाद उसके सिर को फुटबॉल बनाकर खेला गया, दरिंदगी की हद पार करते हुए सिरफिरों ने युवक के सर को फुटबॉल बनाकर किक मारे, वो भी जैसे किसी प्रतियोगिता में भाग लेने आए हों, इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी, जिन दरिंदों के सिर पर खून सवार था, अब वो सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। 35 वर्षीय युवक की करीब आधा दर्जन युवकों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं सिर धड़ से अलग कर करीब 50 मीटर दूरी तक फुलबॉल की तरह खेलते हुए ले गए। वारदात दुर्गापुर इलाके की है, जहां मौजूद इमली बार और नायरा पेट्रोल पंप के सामने सोमवार रात साढ़े 10 बजे के दौरान दरिंदों ने अपराध की सारी हदें पार कर दी।
इस हत्याकांड में पुलिस ने अबतक 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। मृतक का नाम महेश मेश्राम है। बताया जाता है कि वो दुर्गापुर मेजर गेट इलाके में रहता था। रात के वक्त जब महेश मेश्राम इमली बार में अपने दोस्त के साथ गया था। तब फिल्मी स्टाइल में घट लगाकर बैठे 7 से 8 आरोपियों ने पहले तो उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। इसके बागद जब वो बुरी तरह घायल हो गया, तो धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मेश्राम का सिर फुटवॉल की तरह दूर पड़ा था, लगभग 50 मीटर की दूरी पर, बताया जा रहा है कि मृतक शिवसेना से जुड़ा था

यह हैं आरोपी
संदिग्ध आरोपियों में समता नगर वार्ड दुर्गापुर निवासी अतुल मालाजी अलीवार (22), दीपक नरेंद्र खोब्रागडे (18), नेरी दुर्गापुर निवासी सिद्धार्थ आदेश बंसोड (21), सम्राट अशोक वार्ड निवासी संदेश सुरेश चोखान्द्रे (19), समता नगर निवासी सूरज दिलीप शहारे (19), नेरी समतानगर निवासी साहेबराव उत्तम मलिये (45), ऊर्जानगर कोंडी निवासी अजय नानाजी दुपारे (24), राउजीनगर दुर्गापुर निवासी प्रमोद रामलाल सूर्यवंशी (42) ऐसे कुल 8 संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि, अपराध में 1 से लेकर 6 तक आरोपी प्रत्यक्ष शामिल थे। अन्य 7 से 8 इन 2 आरोपियों ने वाहन क्र.एम.एच.04-जीजेड 9091 से भागकर ले जाने में मदद की। आरोपियों को दुर्गापुर थाने के हवाले किया गया। इस मामले में पुलिस ने धारा 302, 143, 147, 427 सहधारा 4, 25 भारतीय हथियार कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

कार से भाग रहे थे आरोपी, वर्धा में पकड़े गए
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रवींद्रसिंह संतोषसिंह परदेशी ने तत्काल घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों को तत्काल पकड़ने के आदेश दिए। साथ ही एलसीबी की 4 टीमे गठित कर अज्ञात आरोपियों के बारे में जानकारी निकालने पर पता चला कि आरोपी कार से भागकर वर्धा जा रहे हैं। उसके आधार पर मार्ग का पता निकालकर एलसीबी के एपीआई संदिप कापडे व एपीआई भोयर की टीम ने जला बिछाकर कार को टोल नाके पर रोका। इसके बाद 8 संदिग्ध आरोपियों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा गया।

कारागार से बाहर आया था
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेश्राम पर कई मामले दर्ज थे। हाल ही में वह जेल से बाहर आया था। आरोपी तथा मृतक में किस विषय को लेकर विवाद था, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिली। घटना के बाद पुलिस ने इस मामलें में दो आरोपी भगिरती ठाकुर (32) तथा शुभम मलिये (20) को गिरफ्तार कर उन्हें मंगलवार को न्यायालय में पेश किया था। बताया जाता है कि, वारदात दुर्गापुर पुलिस थाना के कुछ ही दूरी पर होने के बावजूद लगभग एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिससे लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया। पुलिस थाना समीप ऐसी घटना होने से जिले में कानून-व्यवस्था का सरेआम उल्लंघन होने का चित्र दिखाई दिया।
Created On :   8 Nov 2022 8:24 PM IST