धान खरीदी केंद्र में फिर चार करोड़ की धांधली, तीन गिरफ्तार

Paddy procurement center again rigged four crores, three arrested
धान खरीदी केंद्र में फिर चार करोड़ की धांधली, तीन गिरफ्तार
भंडारा धान खरीदी केंद्र में फिर चार करोड़ की धांधली, तीन गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, तुमसर / भंडारा. शासन की समर्थन मूल्य धान खरीदी योजना में धान खरीदी केंद्र पदाधिारियों ने बोगस दस्तावेजों के जरिए धान खरीदी दिखाकर कुल चार करोड़ 31 हजार 479 रुपए की गड़बड़ी करने का मामला तुमसर तहसील में उजागर हुआ है। इस प्रकरण में जिला पणन अधिकारी के निर्देश पर गोबरवाही पुलिस ने एक माह तक जांच कर नाकाडोंगरी ग्राम के विविध सहकारी संस्था मर्यादित इस संस्था के कुल 12 पदाधिकारियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अध्यक्ष समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने हाजिर किया। तीनों को 9 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

गिरफ्तार आरोपियों में संस्था अध्यक्ष पाथरी ग्राम निवासी अनुप शरद बोरकर (45), नाकाडोंगरी ग्राम निवासी टिकाराम अनंतराम वासनिक (43), पाथरी ग्राम निवासी विजय वाघाडे (49) का समावेश है। विविध सहकारी संस्था मर्यादित नाकाडोंगरी के माध्यम से नाकडोंगरी में धान खरीदी केंद्र चलाया जाता है। इस केंद्र पर परिसर के आष्टी, पाथरी, नाकाडोंगरी व अन्य ग्रामों के किसानों से वर्ष 2021 – 22 में धान खरीदी की गई। पर संस्था के पदाधिकारियों ने दस्तावेजों पर नकली खरीदी दिखाकर शासन के पोर्टल पर एंट्री कर करोड़ों रुपए की गड़बड़ी की। अब गोबरवाही पुलिस कुल बारह लोगों पर धारा 406, 409, 420 467, 468, 471, 34 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया है। 

धान घोटाले के सभी आराेपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

उधर गोरेगांव तहसील के चिचगांव की कृषि विकास शेती साधन सामग्री पुरवठा बहुउद्देशीय सहकारी संस्था के संचालकाें द्वारा वर्ष 2021-22 मंे खरीदे गए 65 हजार 742 क्विंटल धान में कुल 16 हजार 548 क्विंटल धान की हेराफेरी कर शासन के साथ धोखाधड़ी करने पर जिला मार्केटिंग अधिकारी मनोज बाजपेई की रिपोर्ट के आधार पर 3 फरवरी को संस्था के अध्यक्ष, संचालक एवं ग्रेडर सहित कुल 13 आरोपियों के खिलाफ गोरेगांव पुलिस थाने में भादंवि की धारा 406, 409, 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद गोरेगांव पुलिस ने आरोिपयों की जांच का कार्य शुरू किया। पुलिस ने आरोपी संचालकों को नोटीस भेजकर पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने को कहा लेकिन एक भी आरोपी अब तक पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे है। इस बीच पता चला है कि आरोपी न्यायालय से राहत पाने की जुगत में भिडे़ हुए है। वहीं पुलिस उनकी खोज मंें जुटी हुई है। आरोपियों पर शासन के 3 करोड़ 21 लाख 33 हजार रुपए मूल्य के धान की हेराफेरी करने का आरोप है। अब सबकी नजर इस बात की ओर लगी हुई है कि फरार आरोपी कब पुलिस की गिरफ्त मंे होगे? एवं उन पर क्या कार्रवाई होगी। 
 

Created On :   8 Feb 2023 6:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story