महाराष्ट्र: पालघर में भूकंप के झटके से गिरी दीवार, एक महिला की मौत
By - ANI Agency |25 July 2019 2:35 AM GMT
महाराष्ट्र: पालघर में भूकंप के झटके से गिरी दीवार, एक महिला की मौत
हाईलाइट
- चपेट में आने से 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई
- पालघर के दहानू में भूकंप के झटके से घर की एक दीवार का हिस्सा ढहा
डिजिटल डेस्क, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके से एक घर की दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया, पालघर जिले के दहानू इलाके में भूकंप के कारण एक घर की दीवार का कुछ हिस्सा ढह जाने से 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।
यह हादसा दहानू के वासवलापाड़ा इलाके में हुआ। रिक्टर पैमाने पर 3.6 की तीव्रता वाले भूकंप ने बुधवार को महाराष्ट्र के पालघर इलाके में तबाही मचाई। जिले का दहानू क्षेत्र पिछले साल नवंबर से इस तरह के झटके महसूस कर रहा है, जिनमें से अधिकांश दुंदलवाड़ी गांव के आसपास केंद्रित हैं।
Created On :   25 July 2019 7:30 AM GMT
Tags
Next Story