Maharashtra News: दो दशकों के बाद मंच पर साथ में नजर आएंगे ठाकरे ब्रदर्स, जानें क्या है रैली की पूरी तैयारियां?

- मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष साथ में
- उद्धव ठाकरे की रैली में होंगे शामिल
- जोरों-शोरों से जारी हैं तैयारियां
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में आज फिर हलचल होने वाली है। राजनीति में 20 पहले अलग हुए दो भाई, राज और उद्धव ठाकरे साथ में आज (5 जुलाई) मराठी मुद्दे पर एक साथ दिखाई देने वाले हैं। बीते कुछ सालों में महाराष्ट्र ने कई बदलाव और साथ देखे हैं। अब यहां पर भी देखना होगा कि ठाकरे ब्रदर्स के एकसाथ आने पर क्या नए राजनीतिक समीकरणों की शुरुआत होगी।
त्रिभाषा सूत्र लागू करने पर ठाकरे ब्रदर्स का विरोध
बता दें, त्रिभाषा सूत्र लागू करने को लेकर ठाकरे ब्रदर्स ने कड़ी शक्ति से विरोध किया था। इसके बाद महायुति सरकार ने शांति से इस फैसले को स्थगित कर दिया था। अब इस ही जीत का जश्न मनाने दोनों भाई एक साथ आए हैं। उत्सव मनाने के लिए आज सुबह 10 बजे ही दोनों भाई वरली के एनएससीआई डोम में विजय सभा का आयोजन होने वाला है।
कोई भी झंडा नहीं होना चाहिए रैली में
साथ ही इस उत्सव को मनाने के लिए मराठी प्रेमी, साहित्यकार, लेखक, कवि, शिक्षक, संपादक और कलाकार राज ठाकरे को बुलाया गया है। इस रैली की सबसे खास बात ये है कि किसी भी पार्टी का झंडा नहीं लाने की भी अपील की गई है। सभी दलों के नेताओं से मराठी अस्मिता के मुद्दे पर एक साथ आने को कहा गया है।
क्या है रैली की तैयारियां?
मंच पर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ सहभागी दलों के अध्यक्ष, प्रमुख या प्रदेशाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
वरली डोम में करीब 7 से 8 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था हुई है।
डोम के हॉल के अंदर, बाहर और सड़क पर एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं।
वरली डोम की बेसमेंट में करीब 800 गाड़ियां आराम से पार्क हो सकती हैं।
वरली डोम के सामने तटीय सड़क के पुल के नीचे टू व्हीलर्स के लिए पार्किंग है।
महालक्ष्मी रेसकोर्स में बस के साथ बाहरी बड़ी गाड़ियां खड़ी की जाएंगी।
बीते दो दशकों में उद्धव और राज ठाकरे ने कई राजनीतिक रूप से कई परेशानियां देखी हैं। आने वाले महानगरपालिका चुनाव में भी दोनों के लिए अस्तित्व की लड़ाई है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि ये रैली महानगरपालिका चुनाव के लिए है, ना कि मराठी पर एकजुटता के लिए।
Created On :   5 July 2025 9:16 AM IST