मौसम अपडेट: देश के मौसम में लगातार बारिश का सिलसिला है जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम

- देश के मौसम में लगातार बारिश का दौर जारी
- दिल्ली-यूपी में भी रुक-रुक कर हो रही है बारिश
- कई राज्यों में मौसम का हाल बेहाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। देशभर में लोग बारिश से परेशान हैं और मानसून की एक्टिवनेस भी बढ़ रही है। कई राज्यों में बारिश वापस भी आ गई है। कई जगहों पर भूस्खलन, बाढ़ जैसी परेशानियों से भी लोग परेशान हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हालत बिगड़ती जा रही है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को चेतावनी दी गई है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली से लेकर यूपी तक धीरे-धीरे बारिश लगातार हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और नमी भी बढ़ गई है। इसके बाद पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी लगातार आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर धीरे-धीरे बारिश का दौर जारी है। तापमानों में भी गिरावट दर्ज हो रही है लेकिन बढ़ी हुई नमी और उमस से लोग काफी परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी दिल्ली में ज्यादा बारिश के आसार नहीं नजर आ रेह हैं।
यूपी में बारिश के आसार, बिहार में बारिश थमी
यूपी के मौसम के बारे में जानें तो, आने वाले 5 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में ज्यादा जोर देखने को मिलेगा। वहीं, बिहार में शुक्रवार को बारिश रुकी है और तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, ज्यादा बारिश देखने को नहीं मिल रही है।
उत्तराखंड में कैसा है मौसम?
उत्तराखंड आज दिन भर बादल देखने को मिलेगा। राजधानी, देहरादून, मसूरी के साथ और भी कई शहरों में भारी बारिश का दौर देखने मिल सकता है।
किन राज्यों में बारिश के आसार?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। जिसमें यूपी, एमपी, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के साथ कई अन्य राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का लगातार सिलसिला 10 जुलाई तक देखने को मिल सकता है।
Created On :   5 July 2025 11:52 AM IST