विमान में बीच की सीट पर बैठ सकेंगे यात्री, नागपुर से दिल्ली- मुंबई- पुणे और कोलकाता की उड़ानें शुरु

Passengers will be able to sit on the middle seat in flight, relief to aviation companies
विमान में बीच की सीट पर बैठ सकेंगे यात्री, नागपुर से दिल्ली- मुंबई- पुणे और कोलकाता की उड़ानें शुरु
विमान में बीच की सीट पर बैठ सकेंगे यात्री, नागपुर से दिल्ली- मुंबई- पुणे और कोलकाता की उड़ानें शुरु

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने देशी व विदेशी उड़ानों की सेवाएं देने वाली सभी विमानन कंपनियों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत अब एयर इंडिया सहित अन्य विमानन कंपनिया बीच की सीट में भी यात्रियों को बैठा सकेंगी। लेकिन इस दौरान उन्हें कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नागरी उड्डयन मंत्रालय की ओर से 31 मई 2020 को जारी परिपत्र व नागरी उड्डयन महानिदेशालय की ओर से तय की गई आदर्श मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पलान करना होगा। हाईकोर्ट ने 4 जून 2020 को इस विषय से संबंधित याचिका पर सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था। जिसे सोमवार को न्यायमूर्ति एस जे कथावाला व न्यायमूर्ति एसपी तावड़े की खंडपीठ ने सुनाया है। यह याचिका एयर इंडिया के पायलट देवेन कनानी ने दायर की थी। याचिका में दावा किया गया था कि विदेश से भारतीयों को लाते समय सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जा रहा हैं। यह उचित नहीं है। मामले से जुड़े दोनों पक्षों को सुनने के बाद पचास पन्ने के फैसले में खंडपीठ ने कहा है कि प्रथम दृष्ट्या लगता है कि नागरी उड्डयन मंत्रालय की ओर से 31 मई को जारी परिपत्र में यात्रियों की सुरक्षा व स्वास्थ्य का ध्यान रखा गया है। यात्रियों की बढ़ी संख्या व विमान में सीट की क्षमता के मद्देनजर विमामन कंपनिया बीच की सीट में यात्रियों को बिठा सकती हैं। पर विमानन कंपनियों को आदर्श मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करना होगा। विमानन कंपनियों ने भी हाईकोर्ट में दलील दी थी कि विमान सेवाओं की भारी मांग है, इसलिए बीच की सीट खाली रखना उचित नहीं है। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से 58867 लोगों को लाया गया है। इसमें 227 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी लोग क्वारेंटाइन के दौरान संक्रमित हुए हैं। सरकार कोरोना को लेकर काफी सतर्क है और सुरक्षा से जुड़े सभी उपाय कर रही हैं। 

नागपुर के लिए नया शेड्यूल आया, 6 विमानों ने भरी उड़ान

उधर नागपुर में विमान कंपनियों ने विमानतल को अपना समर शेड्यूल सौंप दिया है। अच्छी बात यह है कि इस सेड्यूल में मुंबई की 2 उड़ानें शामिल हैं जिन्हें पिछले दिनों बीच-बीच में बंद किया जा रहा था। वहीं दिल्ली की दो उड़ानों के साथ ही पुणे और कोलकाता की उड़ानें भी शामिल हैं, यह उड़ान पुराने सेड्यूल में भी थी जबकि गो एयर की दिल्ली वाली उड़ान लॉकडाउन के बाद पहली बार सेड्यूल में आई है। नागपुर से अब 6 उड़ानें हो गईं हैं अब तक सिर्फ 5 उड़ानें थी।

यह उड़ानें रहेंगी

एयर इंडिया- 469 दिल्ली से सुबह 8.10 बजे नागपुर पहुंचेगा और एयर इंडिया- 469 नागपुर से सुबह 9.45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान साेमवार, गुरुवार, शनिवार को रहेगी।

गो एयर- 2601 मुंबई से सुबह 9 बजे नागपुर पहुंचेगा और गो एयर- 2607 नागपुर से 10.20 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान नियमित रहेगी।

इंडिगो- 5325 मुंबई से सुबह 10.40 बजे नागपुर पहुंचेगा और इंडिगो- 297 नागपुर से सुबह 11.30 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान सिर्फ रविवार और सोमवार को रहेगी।

इंडिगो- 135 दिल्ली से सुबह 11.05 बजे नागपुर पहुंचेगा और इंडिगो- 6104 नागपुर से दोपहर 11.55 बजे पुणे के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान शनिवार को छोड़कर शेष 6 दिन रहेगी।

इंडिगो- 6279 पुणे से दोपहर 3.15 बजे नागपुर पहुंचेगा और इंडिगो- 134 नागपुर से दोपहर 4 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान शनिवार को छोड़कर शेष 6 दिन रहेगी।

इंडिगो- 404 कोलकाता से शाम 7.25 बजे नागपुर पहुंचेगा और इंडिगो- 403 नागपुर से रात 8.05 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान नियमित रहेगी।

Created On :   15 Jun 2020 1:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story