पाटील ने कहा - शिंदे के खिलाफ रैप सॉन्ग बनाने वाले के साथ राकांपा, सरकार ने दर्ज किया था मामला

Patil said - NCP along with the person who made the rap song against Shinde
पाटील ने कहा - शिंदे के खिलाफ रैप सॉन्ग बनाने वाले के साथ राकांपा, सरकार ने दर्ज किया था मामला
कार्रवाई की निंदा पाटील ने कहा - शिंदे के खिलाफ रैप सॉन्ग बनाने वाले के साथ राकांपा, सरकार ने दर्ज किया था मामला

डिजिटल डेस्क, मुंबई. रैप सांग के जरिए राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार पर निशाना साधने वाले कलाकार पर मुंबई पुलिस की कार्रवाई की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने निंदा की है। पाटील ने कहा कि हमारी पार्टी उस रैपर के पीछे पूरी शक्ति के साथ खड़ी है, जिस परपुलिस ने कार्रवाई की थी। 

पाटील ने कहा कि पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र के कई जिलों में युवक रैप सॉन्ग बना रहे हैं। इन युवकों ने सरकार के किसी नेता या मंत्री का नाम भी रैप सॉन्ग में इस्तेमाल नहीं किया है। इसके बावजूद पुलिस इन पर मामले दर्ज कर रही है। युवकों को पुलिस स्टेशन में बुलाया जाता है और घंटो बैठाया जाता है। उनके परिवारवालों पर भी पुलिस दबाव डाल रही है। 

सभी असहमति का हक

पाटील ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है। सरकार के फैसलों-काम पर कोई भी व्यक्ति असहमति जता सकता है। लेकिन, राज्य में ऐसी सरकार चल रही है जो अपनी नाकामियों को सुनना नहीं चाहती है। इसी कारण लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। 

करनी-कथनी में अंतर 

मुंबई पुलिस ने 7 अप्रैल को रैपर उमेश खाड़े के खिलाफ सरकार को बदनाम करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। विपक्ष ने इसका विरोध किया था। शिंदे गुट के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि यह वही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी है जिसने शरद पवार पर टिप्पणी के आरोप में एक महिला को सलाखों के पीछे भेज दिया था। राकांपा की करनी और कथनी में यही अंतर है।

Created On :   16 April 2023 2:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story