जीत पर बोले पटोले - यह जीत भारत जोड़ो यात्रा का असर

Patole said on victory - this victory is the effect of Bharat Jodo Yatra
जीत पर बोले पटोले - यह जीत भारत जोड़ो यात्रा का असर
विधान परिषद चुनाव जीत पर बोले पटोले - यह जीत भारत जोड़ो यात्रा का असर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में महा विकास आघाड़ी को तीन सीटों पर मिली जीत का जश्न प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने इसे राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम बताया। पटोले ने विश्वास जताया की विधान परिषद की जीत,विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी दोहराई जाएगी। दूसरों के घर फोड़ने वाली वाली भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के माध्यम जनता ने इस बात का जवाब दे दिया है 'जनता कौन है और राजा कौन?

पटोले ने संवाददाताओं से कहा कि पांच सीटों के चुनाव में जनता ने भाजपा को उनकी जगह दिखा दी है।उन्होंने कहा कि नागपुर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गढ़ है लेकिन इसी गढ़ में बीजेपी, पिछले साल कांग्रेस के खिलाफ स्नातक चुनाव हार गई थी। इसके अलावा कांग्रेस ने जिला परिषद चुनाव में भी जीत हासिल की थी। अब शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भी कांग्रेस ने भाजपा को हरा दिया है। पटोले ने कहा कि विदर्भ के लोगों ने हमेशा से कांग्रेस का समर्थन किया है। विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र के विधान परिषद चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस पार्टी इस सफलता को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी दोहराएगी। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी ने सत्ता का दुरुपयोग करने के अलावा सारे तिकड़म अपनाए थे लेकिन वे सफल नहीं हुए।

 

Created On :   3 Feb 2023 10:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story