पटोले ने कहा - समृद्धि महामार्ग को लेकर सत्य छुपाया जा रहा है, लगातार हो रहे हैं एक्सीडेंट

Patole said - the truth about the prosperity highway is being hidden
पटोले ने कहा - समृद्धि महामार्ग को लेकर सत्य छुपाया जा रहा है, लगातार हो रहे हैं एक्सीडेंट
अमरावती पटोले ने कहा - समृद्धि महामार्ग को लेकर सत्य छुपाया जा रहा है, लगातार हो रहे हैं एक्सीडेंट

डिजिटल डेस्क, अमरावती.  समृद्धि महामार्ग आम नागरिकों के लिए नहीं है। उस पर छोटी गाड़ियों के लगातार एक्सीडेंट हो रहे हैं। यह सत्य छुपाया जा रहा है। मुंबई को कर्नाटक में शामिल करने की बात पर भी सरकार चुप बैठी है। इसके नाम पर महाराष्ट्र को तोड़ने की साजिश रची जा रही है। यह बात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने कही। वे अमरावती के पंचवटी चौक स्थित वर्हाडे मंगल कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस के प्रत्याशी धीरज लिंगाडे की सभा में बोल रहे थे। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा की 2014 से 19 और इस 6 माह की सरकार की चार्जशीट लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे। बताएंगे कि कैसे किसानों और युवाओं को फंसाया गया। जीएसटी के माध्यम से लूटा गया। उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने अमरावती में आकर झूठ बोला, मुझे उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।  महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है जिसे हम सहेंगे नहीं। संविधान ने हमें मतदान की तलवार दी है जिससे उनको सबक सिखाएंगे। वाई प्लस सुरक्षा पर प्रतिदिन 20 लाख और महीने में 2 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हंै। यह बजट में आम जनता पर लगाया जाएगा। भाजपा कांग्रेस को निशाना बना रही है और अब तो भाजपा में 65 फीसदी कांग्रेसी हो गए हैं।
 

Created On :   12 Jan 2023 9:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story