- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- तोटे हत्याकांड के तीन आरोपियों का...
तोटे हत्याकांड के तीन आरोपियों का 10 तक पीसीआर
By - Bhaskar Hindi |4 Oct 2022 8:35 AM GMT
यवतमाल तोटे हत्याकांड के तीन आरोपियों का 10 तक पीसीआर
डिजिटल डेस्क, यवतमाल| संदिप तोटे हत्याकांड में दारव्हा पुलिस ने रविवार की रात और तीन लोगों को पकडा। इस हत्याकांड में प्रयोग की गई। पिस्तौल, दराती जब्त की। पकड़े गए आरोपियों में भुलाई निवासी ज्ञानेश्वर मोहतुरे (50), दारव्हा निवासी अभिमन्यू दुधे (34), शैलेश बदुकले (22) का समावेश है। शुक्रवार 30 सितंबर को नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष दुधे हत्याकांड में जमानत पर बाहर आए आराेपी संदिप तोटे की कोर्ट में तारीख पर जाते वक्त गाेली झाडकर और दराती से गले पर हमला कर हत्या की थी। इसके बाद मास्टरमाईंड ओम दुधे ने थाने जाकर समर्पण किया था। पुलिस ने ओम के साथ साथीदार रहे अन्य तीन को पकडा है। एक आरोपी शिवम अभी भी फरार है। इन सभी आरोपियों को 10 अक्तूंबर तक पीसीआर में रखने के निर्देश जज ने दिए।
Created On :   4 Oct 2022 2:01 PM GMT
Next Story