आधा दर्जन कॉलोनियों के लोग परेशान, कायाकल्प अभियान में भी शामिल नहीं हुई सड़क

People of half a dozen colonies upset, rejuvenation campaign
आधा दर्जन कॉलोनियों के लोग परेशान, कायाकल्प अभियान में भी शामिल नहीं हुई सड़क
जबलपुर आधा दर्जन कॉलोनियों के लोग परेशान, कायाकल्प अभियान में भी शामिल नहीं हुई सड़क

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। नगर निगम में शामिल हुए नए वार्ड क्रमांक-73 की करमेता पुरानी बस्ती में 10 वर्ष बाद भी सड़क नहीं बन पाई है। हालत यह है कि सड़क की गिट्टियाँ भी उखड़ चुकी हैं। वाहन चलने से धूल ही धूल उड़ रही है। इसके कारण आधा दर्जन कॉलोनियों में रहने लोग परेशान हो रहे हैं। इसके बाद भी नगर निगम ने इस सड़क को कायाकल्प अभियान में शामिल नहीं किया है। 

क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि मुख्य मार्ग से करमेता पुरानी बस्ती तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क है। इस सड़क को लगभग 10 वर्ष पहले ग्राम पंचायत के कार्यकाल में बनाया गया था। इसके बाद यह क्षेत्र नगर िनगम में शामिल हो गया। इस दौरान सड़क पूरी तरह से खराब हो गई। सड़क की गिट्टियाँ तक उखड़ चुकी हैं। इसके बाद भी नगर निगम द्वारा सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इससे सड़क पर धूल ही धूल उड़ रही है। यहाँ पर स्कूल और कॉलेज भी हैं।  

नए वार्ड में स्थित करमेता पुरानी बस्ती की सड़क के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। फंड आवंटित होते ही सड़क निर्माण का काम कराया जाएगा। 
संतोष अग्रवाल, संभागीय अधिकारी         

5 हजार से अधिक लोग परेशान 

करमेता पुरानी बस्ती से लगी आधा दर्जन कॉलोनियों में रहने वाले लगभग 5 हजार लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं। सड़क खराब होने से आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं, इसके बाद भी नगर निगम द्वारा सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों को सड़क निर्माण के लिए कई बार आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि करमेता पुरानी बस्ती की सड़क से इतनी अधिक धूल उड़ रही है कि लोग दमा और श्वास की बीमारी के शिकार होने लगे हैं। 

Created On :   17 March 2023 9:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story