होटलों को चलाने के लिए रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति जरुरी, शराब बेचने की भी मिले परमिशन

Permission required to open a restaurant to run hotels
होटलों को चलाने के लिए रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति जरुरी, शराब बेचने की भी मिले परमिशन
होटलों को चलाने के लिए रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति जरुरी, शराब बेचने की भी मिले परमिशन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया (एचआरएडब्ल्यू) ने राज्य सरकार से मांग की है कि रेस्टोरेंट को भोजन कराने की सेवा (डाइन-इन सर्विस) की भी छूट दी जाए। सरकार ने होटलों व लॉज को सौ प्रतिशत क्षमता के साथ ऑपरेट करने की छूट दी है पर राज्य में होटल इंडस्ट्री को आगे बढ़ने के लिए डाइन इन सर्विस की छूट बहुत जरुरी है। एचआरएडब्ल्यू के अध्यक्ष गुरुबक्स सिंह कोहली ने कहा  कि रेस्टोरेंट हॉस्पिटैलिटी इन्डस्ट्री का आधार है। इसलिए सरकार को इन्हें प्रोत्साहन देना चाहिए। डाइन-इन सर्विस समय की जरुरत है। इसलिए सरकार को इसके लिए छूट देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने ई पास की बाध्यता को खत्म करके अच्छा कदम उठाया है लेकिन स्थानीय निकाय अभी भी पाबंदियां लगा रही हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए। क्योंकि लॉकडाउन में होटल इंडस्ट्री बहुत प्रभावित हुई। उसके सामने वित्तीय संकट व स्टॉफ की कमी जैसी कई बड़ी चुनौतिया हैं। 
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में एचआरएडब्ल्यू ने डॉक्टरों, आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों व क्वारेंटाईन में रह रहे लोगो को पांच महीने सेवा दी है। इसलिए अब सरकार हमे कुछ मुआवजा जारी करे। एचआरएडब्ल्यू ने सरकार से मांग की है कि रेस्टोरेंट को भी शराब बेचने की इजाजत दी जाए।

होटल एसोसिएशन की सरकार से मांग 

देश के विभिन्न राज्यों दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़ व गोवा में रेस्टोरेंट को शराब बेचने की अनुमति है सिर्फ महाराष्ट्र में यह इजाजत नहीं है। वहीं एचआरएडब्ल्यू के वाइस प्रेसिडेंट प्रदीप शेट्टी ने कहा कि जो होटल बड़े है वहा उनकी क्षमता के हिसाब से आयोजित विवाह व दूसरे समारोह में लोगों को शिरकत की इजाजत दी जाए तो बेहतर होगा। इसके पहले राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से रेस्टोंरेंट खोलने की मांग की थी। 

Created On :   6 Sept 2020 3:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story