संतुलन बिगड़ने से पुल से नाले में गिरे व्यक्ति की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, भंडारा। तुमसर शहर से कुछ ही दूरी पर मोहाड़ी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले खापा-विहीरगांव मार्ग पर बने नाले में गिरने से एक व्यक्ति मृत्यु हो गई। घटना गुरुवार की सुबह 7 बजे सामने आयी है। तुमसर तहसील अंतर्गत आनेवाले हसारा ग्राम निवासी राजेश रामसंजीवन पांडे (48) मृतक का नाम बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक घटना के पहले दिन रात 9 बजे से ही घर से निकला था। तुमसर तहसील के खापा, विहीरगांव खेत परिसर में नाले के पुल पर संतुलन बिगड़कर गीर जाने के कारण राजेश की मौत हो गई। मृतक की दोपहिया वाहन पुल के समिप पाई गई। मृतक राजेश का शव सुबह दौड़ लगा रहे युवकों को दिखाई दिया। जिसके उपरांत घटना की जानकारी विहिरगांव पुलिस को दी गई। विहिरगांव पुलिस ने मोहाड़ी पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना मोहाड़ी पुलिस थाने दर्ज की गई है। आगे की जांच मोहाड़ी थाने के पुलिस निरीक्षक राहुल देशपांडे के मार्गदर्शन में पुलिस हवालदार भोंगाडे द्वारा की जा रही है।
Created On :   15 July 2022 6:29 PM IST