- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- PICS : हाई टाइड अलर्ट, 55...
PICS : हाई टाइड अलर्ट, 55 स्टूडेंट्स ने नजदीक से देखी मौत एक बहा
By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 4:47 AM GMT
PICS : हाई टाइड अलर्ट, 55 स्टूडेंट्स ने नजदीक से देखी मौत एक बहा
टीम डिजिटल, मुंबई। बारिश के शुरुआती दौर में ही मुंबई में हालत बिगाड़ दिए हैं। जगह-जगह जलभराव देखा जा रहा है। आसपास के इलाकों में छोटे-छोटे नदी नालों में भी जलस्तर बढ़ गया है। रायगढ़ जिले के देवकुंड झरने पर पिकनिक मनाने पहुंचे मुंबई के 55 स्टूडेंट्स की जान पर आ बनी। अचानक कुंडलिका नदी का जलस्तर बढ़ गया। जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस पहुंच गई। 54 स्टूडेंट्स को बचा लिया गया, जबकि एक तेज बहाव में बह गया।
मौसम विशेषज्ञों ने आज सबसे बड़े हाई टाइड की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों के अनुसार समंदर में आज 4 से 5 मीटर तक लहरें उठ सकती हैं। लोगों को समंदर से दूर रहने की अपील की गई है। बीएमसी और दमकल कर्मियों को भी अलर्ट किया गया है।
Created On :   27 Jun 2017 6:53 AM GMT
Next Story