- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- चार्टड प्लेन हादसा : NCP ने...
चार्टड प्लेन हादसा : NCP ने कहा- कबाड़ा विमान सेवा देने वाली कंपनी का लाइसेंस हो रद्द
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने घाटकोपर विमान हादसे के लिए निजी कंपनी यूवाई एविएशन को जिम्मेदार बताते हुए इसका लाइसेंस रद्द कर मामले की उच्चस्तरिय जांच की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि इस दुर्घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं। इसी कंपनी को मुख्यमंत्री की विमान सेवा का ठेका दिया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री का विमान दो बार दुर्घटनाग्रस्त होते बचा है। मलिक मे कहा कि उत्तर प्रदेश से भंगार खरीद कर कोई विमान सेवा कैसे चला सकता है। यह गंभीर विषय है।
यूपी सरकार लोगो इस्तेमाल की करेगी जांच
गुरुवार को घाटकोपर में दुर्घटनाग्रस्त निजी विमान पर अभी भी उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो लगे होने की जांच की मांग यूपी सरकार ने की है। दरअसल यह विमान उत्तर प्रदेश सरकार ने 2014 में यूवाई एविएशन कंपनी को बेच दिया था। इसके बावजूद अभी तक विमान पर उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो इस्तेमाल किया जा रहा था।
गुरुवार को जब यह विमान घाटकोपर के एक निर्माणाधीन इमारत पर गिरा, तो विमान के पिछले हिस्से पर उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिक चिन्ह देख कर लोगों को लगा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान यूपी सरकार का है, लेकिन बाद में पता चला कि चार पहले यूपी सरकार इसे निजी कंपनी को बेच चुकी थी। उत्तर प्रदेश सरकार डीजीसीए से इसकी जांच की मांगी की है।
Created On :   29 Jun 2018 11:45 AM GMT