अंकुर अभियान अंतर्गत अटल पार्क में रोपे गए पौधे

डिजिटल डेस्क, पन्ना। म.प्र.शासन के आदेशानुसार प्रदेश में अंकुर अभियान का आगाज हो चुका है। दिनांक 28 जुलाई 2022 से 15 अगस्त 2022 तक जिला पन्ना में अंकुर अभियान का शुभारम्भ बृजेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री, खनिज साधन एवं श्रम विभाग मध्य प्रदेश शासन के मुख्य आतिथ्य में पौधरोपण कर किया गया। जिला स्तरीय पौधरोपण महाअभियान के अंतर्गत अटल पार्क (पहाडक़ोठी) पन्ना में बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा पौधे रोपे गये। मंत्री श्री सिंह द्वारा जिले के नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी सामाजिक संगठन, पर्यावरण प्रेमी, शासकीय कर्मचारी एवं सभी नागरिक आगे आये और पौधारोपण में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई से 15 अगस्त के बीच जहां भी उचित लगे, यानि घर में, गली -मोहल्लें जो भी स्थान आपको उचित लगे वहॉ पौध रोपण अवश्य करें और अपने जीवन को सार्थक बनायें। इस दौरान जिले के कलेक्टर पन्ना संजय कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना, सीईओ जिला पंचायत नोडल अधिकारी बालागुरू के., मुख्य नगर पालिका अधिकारी पन्ना बसंत चतुर्वेदी, सुरेश कुमार साहू वरिष्ठ उपयंत्री, अंकुर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। पौधा रोपण के उपरांत अतिथियों द्वारा पतंग उड़ाकर उपस्थित लोगो का उत्साहवद्र्धन भी किया गया। कार्यक्रम में जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी सहित भारी संख्या मे जिले के विभिन्न सस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Created On :   29 July 2022 5:59 PM IST