मुंबई-शिर्डी व मुंबई-सोलापुर वंदे भारत को पीएम ने दिखाई झंडी, जुड़ गए हैं अब देश के 108 जिले

PM flagged off Mumbai-Shirdi and Mumbai-Solapur Vande Bharat
मुंबई-शिर्डी व मुंबई-सोलापुर वंदे भारत को पीएम ने दिखाई झंडी, जुड़ गए हैं अब देश के 108 जिले
बड़ी योजना मुंबई-शिर्डी व मुंबई-सोलापुर वंदे भारत को पीएम ने दिखाई झंडी, जुड़ गए हैं अब देश के 108 जिले

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई से शिर्डी और सोलापुर के लिए शुरु की गई दो "वंदे भारत' ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दो नई वंदे भारत ट्रेनों के लिए राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि देश के 108 जिले अब वंदे भारत ट्रेनों से जुड़ गए हैं। मोदी ने कहा कि एक समय था जब सांसद अपने इलाके में एक दो मिनट ट्रेन रोकने के लिए पत्र लिखते थे अब वे वंदे भारत ट्रेन की मांग के लिए पत्र लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई परियोजनाओं से राज्य में आवागमन और सुचारु होगा। 

इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रेल बजट में महाराष्ट्र के लिए 13 हजार करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है और पिछले 5-6 सालों में जितने हाइवे बने उतने पहले कभी नहीं बने। प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि राज्य को दो नई सेमी हाई स्पीड ट्रेनें मिल रहीं हैं। शिर्डी और सोलापुर मार्ग पर कई तीर्थस्थल हैं जहां जाने वाले लोगों का काफी सहूलियत मिलेगी। इस तरह की सुविधा की लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

बजट ने मध्यम वर्ग को सशक्त बनाया-मोदी

वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्रीय बजट ने मध्यम वर्ग को सशक्त बनाया है। यूपीए के शासनकाल के मुकाबले लोगों को ज्यादा राहत दी गई है। पिछली सरकार ने जिस आय पर 20 फीसदी तक कर लगाया था उसे इस बजट में शून्य कर दिया गया है। 

कितना लगेगा किराया

मुंबई से सोलापुर के बीच वंदे भारत का टिकट बिना खानपान के चेयर कार के लिए 1 हजार रुपए जबकि एक्जिक्यूटिव चेयर कार के लिए 2015 रुपए होगा। खानपान सेवा के साथ चेयर कार के लिए 1300 और एक्जिक्यूटिव चेयर कार के लिए 2365 रुपए चुकाने होंगे। शिर्डी के लिए बिना खान पान सेवा के चेयरकार के लिए 840 और एक्जिक्यूटिव चेयर कार के लिए 1670 रुपए चुकाने होंगे। खान पान की सुविधा के साथ 975 और 1840 रुपए चुकाने होंगे। वंदे भारत ट्रेन मुंबई से सोलापुर के बीच की 455 किलोमीटर की दूरी साढ़े छह घंटे में तय करेगी। 343 किलोमीटर दूरी पर स्थित साईंनगर शिर्डी स्टेशन पहुंचने में 5 घंटे 20 मिनट लगेंगे। 

 

Created On :   10 Feb 2023 9:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story