नोटों की जगह कागजों का बंडल थमाकर पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार-महिला फरार

डिजिटल डेस्क, नागपुर. स्थानीय मनपा अधिकारी को एक दंपति ने ‘हनी ट्रैप’ में फंसाया और एक करोड़ रुपए के लिए उसे ब्लैकमेल किया। शनिवार को पुलिस ने जाल बिछाकर महिला के पति को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश कर उसे दो दिन के पीसीआर में लिया गया है। आरोपी की पत्नी फरार है। सदर थाने में प्रकरण दर्ज है।
यह है मामला
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी अमित सोनी और उसकी पत्नी स्वाति सोनी से उक्त मनपा अधिकारी के पारिवारिक संबंध हैं। करीब तीन महीने से अधिकारी और स्वाति के बीच करीबी संबंध जुड़ गए। ऐसा उनके मोबाइल के चैटिंग से प्रतीत होता है। अश्लील मैसेज और फोटो का भी आदान-प्रदान हुआ है। भनक लगते ही अमित ने अधिकारी को फटकार लगाई। मैसेज सार्वजनिक कर बदनाम करने की धमकी दी। अधिकारी ने इसके लिए क्षमा मांगी, लेकिन अमित गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा।
फिरौती के मैसेज आने लगे : बाद में स्वाति के नंबर से अधिकारी को एक करोड़ रुपए की फिरौती के मैसेज आने लगे। पुलिस का मानना है कि अमित ही स्वाति के नंबर से मैसेज करता था। स्वाति को इसकी खबर न हो, ऐसा संभव नहीं है। इससे इस साजिश में उसकी भी लिप्तता मानी जा रही है।
ऐसे घेरने की बनी योजना : अधिकारी ने इतनी बड़ी रकम देने में असर्थता जताई। 1 करोड़ के बजाय 70 लाख देने के लिए अधिकारी तैयार हो गया। पहली किस्त 28 लाख रुपए लेने के लिए शनिवार को अमित सदर स्थित होटल अशोक में आया। इसके पहले ही 7 तारीख को अधिकारी ने मामले की पुलिस में शिकायत कक दी थी। अमित को घेरने के लिए लाखांे रुपए की रकम के स्थान पर 2 लाख रुपए नकद और बाकी के बंडलों में कागज थमाकर अमित को रंगेहाथ धर-दबोचा।
इन्होंने की कार्रवाई : अदालत में पेश कर अमित को दो दिन के पीसीआर में लिया गया है। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, उपायुक्त चिन्मय पंडित के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेंद्र पाठक, ईश्वर जगदाले, वीरेंद्र भोसले, अनिल इंगोले, अजय पौनिकर, नितीन वासने आदि ने कार्रवाई की।
कई महिलाओं को आरोपी ने मैसेज किए है : आरोपी अमित पेशे से गायक है। उसके संपर्क में कई महिलाएं व युवतियां हैं। पुलिस ने उसका मोबाइल खंगाला है। इससे यह पता चला है कि अमित ने कई महिलाओं को प्रेम संबंधी मैसेज िकए हैं। वह उन्हंे ब्लैकमेल करने के लिए साजिश रच रहा था या कारण कोई और है, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
Created On :   10 July 2022 6:04 PM IST