पुलिस की गिरफ्त में आए गैंगवार के चार आरोपी, घातक हथियार भी जब्त

Police arrested four accused of firing and captured deadly weapon
पुलिस की गिरफ्त में आए गैंगवार के चार आरोपी, घातक हथियार भी जब्त
पुलिस की गिरफ्त में आए गैंगवार के चार आरोपी, घातक हथियार भी जब्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कन्हान थानांतर्गत गैंगवार के चलते बीती रात करीब 8:30 बजे क्षेत्र में देशी कट्टे से फायरिंग की गई। इस वारदात में रोहण खरे, अमर सोनटक्के उर्फ गब्बर और शुभम खोब्रागड़े गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में ग्रामीण क्षेत्र की अपराध शाखा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गौरव महतो, रिषभ हावरे, मंगेश टेकाम और ललित परिहार हैं। सभी आरोपियों से देशी कट्टे सहित अन्य घातक शस्त्र बरामद किए गए हैं। 

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोचा
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी गौरव महतो, रिषभ हावरे, मंगेश टेकाम और ललित परिहार ने कल रात करीब 8।30 बजे अपने कुछ साथियों के साथ कन्हान क्षेत्र में पहुंचे। इन आरोपियों ने देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। उसके बाद आरोपियों ने रोहण खरे, गब्बर उर्फ अमर सोनटक्के और शुभम खोब्रागड़े पर लाठियों व घातक शस्त्रों से हमला कर उन्हें  घायल कर दिया।

क्षेत्र में गोली चलने की जानकारी मिलते ही कन्हान के थानेदार चंद्रकांत काले सहयोगियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर घायल पड़े युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस बारे में सूचना मिलने पर ग्रामीण अपराध शाखा पुलिस विभाग के निरीक्षक संजय पुरंदरे सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।


पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चार आरोपियों को धर दबोचा
बताया जा रहा की यह हमला पुराने रंजिश और गैंगवार के चलते किया गया। कन्हान क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर आरोपियों ने फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की। इस हमले में गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। समाचार लिखे जाने तक एक युवक की गंभीर हालत होने की जानकारी मिली थी। कन्हान पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

 

Created On :   27 Jun 2018 1:52 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story