हत्यारे दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested the killer son-in-law
  हत्यारे दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोंदिया   हत्यारे दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. रामनगर थानांतर्गत सूर्याटोला रेलवे चौकी के पास 14 फरवरी की देर रात 1 बजे दामाद ने अपने ही ससुर, पत्नी व बेटे पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला देने की िदल-दहाला देनेवाली घटना घटी हैं। इस मामले में रामनगर पुलिस की टीम ने तिरोड़ा डीबी दल की मदद से आरोपी तिरोड़ा तहसील के ग्राम भिवापुर निवासी किशोर शेंडे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबुल कर लिया है। रामनगर पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। बता दें कि घटना में आरोपी के ससुर देवानंद मेश्राम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि आरोपी की पत्नी व बेटा 90 फीसदी झुलस जाने से उन्हें नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में रामनगर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। 

पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधिकारी अशोक बनकर, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुनील ताजने ने घटना को गंभीरता से लेकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की सूचना दी। वरिष्ठों द्वारा दिए गए आदेश व मार्गदर्शन में रामनगर पुलिस की टीम ने आरोपी की खोजबीन शुरु की।

 

Created On :   17 Feb 2023 7:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story