- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा,...
पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा, पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर. कोरपना तहसील के हीरापुर निवासी पावड़े परिवार में पति-पत्नी का विवाद हुआ था। यह विवाद पुलिस थाने पहुंच गया। जहां पुलिस ने पति को समझाने के बजाय उसे बेहरमी से पीट दिया। पति की हालत बिगड़ने पर उसे चंद्रपुर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरापुर निवासी अनिकेत भास्कर पावड़े (28) का उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ। 30 अक्टूबर को विवाद पुलिस थाने पहुंच गया। मामले में पुलिस ने युवक को समझाने के बदले दो पुलिस कर्मचारी ने पट्टे से अनिकेत की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसे वैद्यकीय उपचार के बाद गडचांदुर में दाखिल किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रात 3 बजे छुट्टी दे दी गई। लेकिन अनिकेत के शरीर में काफी दर्द होने से माता-पिता ने उसे जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। अनिकेत की वैद्यकीय जांच की गई, जिसमें अनिकेत को पट्टे से मारने की बात सामने आयी। इसकी जानकारी भाजपा के जिला महामंत्री ब्रीजभूषण पाझारे को मिलने पर उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर अनिकेत से मारपीट करने वाले पुलिस सिपाही तिवारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की। इस अवसर पर अनु:जमाति जिलाध्यक्ष धनराज कोवे, जिला सचिव आक्कापेल्लीवार उपस्थित थे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से चर्चा की गई।
पुलिस पर बेबुनियाद आरोप
एस.आमले, पुलिस निरीक्षक के मुताबिक अनिकेत पावड़े शराब के नशे में पत्नी से मारपीट कर रहा था। इस संदर्भ में अनिकेत पर अपराध दर्ज किया गया। जो आरोप लगाए गए वह झूठे हैं।
Created On :   2 Nov 2022 6:48 PM IST