बूचड़खाना ले जाने से गायों को पुलिस ने कराया मुक्त, कन्हान में नगरसेविका के बेटे की किडनैपिंग का भी हुआ खुलासा

Police freed cows from taking slaughterhouse
बूचड़खाना ले जाने से गायों को पुलिस ने कराया मुक्त, कन्हान में नगरसेविका के बेटे की किडनैपिंग का भी हुआ खुलासा
बूचड़खाना ले जाने से गायों को पुलिस ने कराया मुक्त, कन्हान में नगरसेविका के बेटे की किडनैपिंग का भी हुआ खुलासा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महेंद्र नगर पानी की टंकी के पास मैदान में सोमवार को दिनदहाड़े पांचपावली पुलिस ने छापा मारा। बड़ी संख्या में गोवंश को मुक्त कर गौशाला भेज दिया गया। गोवंश तस्करी कर लाया गया था। इसे कत्लखाना ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच पुलिस ने छापा मारकर इसका पर्दाफाश कर दिया। प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोपहर करीब एक से ढेड़ बजे महेंद्र नगर स्थित पानी की टंकी के पास तस्करी कर लाए गए बड़ी संख्या में गोवंश को उतारा गया था। मैदान में बेरहमी से उन्हें बांधकर रखा गया था। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर दे दी। पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। आला अफसरों को इसकी सूचना दी गई। कार्रवाई करने का निर्देश मिलते ही पुलिस ने परिसर को घेर लिया और छापा मारकर कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी मो. अनीस अब्दुल अजीज कुरेशी (40) और शेख असलम गफ्फार (38), दोनों महेंद्र नगर निवासी को गाेवंश को रस्सी से बांधते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। कार्रवाई की भनक लगते ही उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन चारों ओर से पुलिस का घेरा होने के कारण दोनों चाह कर भी भाग नहीं सके। इनके कब्जे से 18 गोवंश को मुक्त कराया गया। सकुशल गौशाला भेज दिया गया। इसकी कुल कीमत 3 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। गौरतलब है कि, पूर्व में भी महेंद्र नगर स्थित पानी की टंकी के पास कई बार छापा मार कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन गोवंश की तस्करी करने वाली छोटी मछलियां ही अब तक पुलिस के हाथ लगी हैं। बड़ी मछलियों तक पुलिस नहीं पहुंच पायी है। निरीक्षक मेश्राम के मार्गदर्शन में जांच जारी है। 

Created On :   19 Aug 2019 8:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story